सुशांत के परिवार-फैंस के लिए सलमान खान की अपील, ट्वीट हो रहा वायरल

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। इसी बीच अब सलमान खान ने एक पोस्ट के माध्यम से फैंस से अपील की है।
सुशांत सिहं राजपूत न्यूज़
सुशांत सिहं राजपूत न्यूज़Social Media

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से पूरी इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। सुशांत की मौत से परिवार को बड़ा सदमा लगा है, वहीं फैंस लगातार सोशल मीडिया पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों पर एक्शन लेने की मांग कर रही है। इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर काफी बहस चल रही है, जिसमें इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने भी खुलकर सबके बीच अपनी बात रख रहे हैं। सुशांत की मौत का मामला अब लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच अब सलमान खान ने एक पोस्ट के माध्यम से फैंस से अपील की है। उन्होंने सुशांत के निधन और सोशल मीडिया पर चल रहे बवाल पर कम शब्दों में बड़ी बात कह दी है।

सलमान खान ने की फैन्स से ये अपील:

आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर चल रही बहस के बीच खुद सलमान खान को भी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है। अब खुद सलमान खान ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट के जरिए सीधे अपने फैंस से बात की। सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैं अपने सभी फैन्स से गुजारिश करता हूं कि, वो सुशांत के फैन्स के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल पर मत जाएं उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।"

गौरतलब है कि, सलमान इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिरे हुए हैं। फिल्म दबंग के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान खान के साथ उनके परिवार पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें अपना करियर बर्बाद करने का जिम्मेदार बताया। इस मामले पर सलमान के भाई अरबाज और सोहेल ने कड़े एक्शन लिए हैं।

बिहार में हुआ प्रदर्शन:

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कई जगहों पर सलमान खान के पुतले जलाए जा रहे हैं। बिहार में उनके बीइंग ह्यूमन शोरूम से उनकी तस्वीरें हटा दी गई हैं। इसके साथ ही जिन जगहों पर सलमान के पोस्टर लगे हैं लोग उन्हें भी उतार कर जला रहे हैं।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com