शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की सगाई, शेयर किया पोस्ट

टीवी के जाने-माने अभिनेता शहीर शेख ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से सगाई कर ली है। अभिनेता ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के पर पोस्ट शेयर कर दी है।
शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की सगाई
शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की सगाईSocial Media

टीवी के जाने-माने अभिनेता शहीर शेख ने आखिरकार अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से सगाई कर ली है। शहीर शेख ने कुछ दिन पहले ही रुचिका की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रिलेशनशिप ऑफिशल किया था और अब उन्होंने बड़े ही स्पेशल अंदाज में सगाई की खबर फैन्स के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को अपने सगाई की जानकारी दी है।

शहीर शेख ने शेयर की पोस्ट:

शहीर ने अपनी मंगेतर का हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी मंगेतर रुचिका का हाथ सगाई की अंगूठी से और सुंदर लग रहा है। इस तस्वीर में रुचिका बेहद खुश नजर आ रही है। शेयर की गई इस तस्वीर के कैप्शन में शहीर ने लिखा, "तू हसदी रवे, आगे की बाकी जिंदगी को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।" शहीर के प्रशंसकों के लिए शादी की खुशखबरी भी बहुत ही जल्दी आ सकती है। बताया जा रहा है कि, शहीर और रुचिका अगले महीने यानी दिसंबर में ही शादी भी कर लेंगे।

शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की सगाई, शेयर किया पोस्ट
शहीर शेख ने गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर से की सगाई, शेयर किया पोस्टSocial Media

बता दें कि, इस जोड़े ने सगाई तो बहुत ही गुपचुप तरीके से की, लेकिन शादी दोनों की धूमधाम से होगी या नहीं, इस पर चर्चा जारी है। पता चला है कि, शादी में दोनों के कुछ गिने-चुने करीबी दोस्त और पारिवारिक सदस्य ही उपस्थित होंगे। शहीर शेख टीवी के बहुत ही लोकप्रिय कलाकार हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में आए लोकप्रिय धारावाहिक 'महाभारत' में अर्जुन का किरदार निभाया।

शहीर का वर्क फ्रंट:

शहीर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने 2009 में 'क्या मस्त है लाइफ़' से टीवी डेब्यू किया था। टीवी शो 'झांसी की रानी' में नाना साहेब का किरदार निभाकर उन्होंने लोकप्रियता मिली। 2013 से 2014 तक प्रसारित हुए 'महाभारत' शो में अर्जुन के किरदार ने शहीर की लोकप्रियता को बुलंदी पर पहुंचाया। आज भी उन्हें इस किरदार के लिए याद किया जाता है। शहीर के अन्य लोकप्रिय धारावाहिकों में 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली', 'यह रिश्ते हैं प्यार के' शामिल हैं। शहीर ने इंडोनेशिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी काम किया है।

रुचिका का वर्क फ्रंट:

वहीं अगर रुचिका के करियर की बात करें, तो एकता कपूर की कम्पनी बालाजी टेलीफ़िल्म्स में क्रिएटिव प्रोड्यूसर और एक्ज़ीक्यूटिव वाइस-प्रेसीडेंट हैं। बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'वीरे दी वेडिंग' और 'लैला मजनूं' शामिल हैं। शहीर और रुचिका के बारे में कहा जा रहा है कि, जल्द दोनों शादी कर लेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com