सोनू सूद ने फिर जीता लोगों का दिल, गरीब किसान के घर पहुंचाया ट्रैक्टर

Sonu Sood Help Farmer : बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के बाद अब सोनू सूद किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं।
Sonu Sood Help Farmer
Sonu Sood Help Farmer Social Media

Sonu Sood Help Farmer : महामारी कोरोना वायरस के बीच बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक पहचान बना चुके अभिनेता सोनू सूद रियल लाइफ हीरो बनकर उभरे हैं। कोरोना वायरस के बाद देश में लागू हुए लॉकडाउन के बीच सोनू सूद ने हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद की। मजदूरों की मदद के बाद अब सोनू सूद किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब उन्होंने खेत जोतते गरीब किसान की बेटियों के वीडियो वायरल होने बाद उस परिवार को ट्रैक्टर भेजकर मदद की है।

किसान के घर भिजवाया ट्रैक्टर :

आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किसान नागेश्वर राव अपनी दो बेटियों से खेत जुतवा रहा है। उसके पास इतने पैसे नहीं कि, वह बैल किराए पर ला सके। वीडियो में लड़कियां जिस तरह से मेहनत कर रही हैं और खेत जोत रही हैं, इसे देखकर सोनू सूद का दिल पिघल गया है। वीडियो देखने के बाद सोनू सूद परिवार की मदद के लिए आगे आए और उन्हें ट्रैक्टर देने का ऐलान किया। खास बात यह थी कि, ट्रैक्टर नागेश्वर के पास पहुंच भी चुका है।

इस तरह से सोनू सूद के पास पहुँचा वीडियो :

खबरों के अनुसार, वायरल हो रहा ये वीडियो आंध्र प्रदेश का है, एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर कर दिया और लिखा, दुखद, आंध्र प्रदेश के चित्तौड़ में किसान अपनी बेटियों को हल में जोतने को मजबूर हैं। क्योंकि उनके पास बैल किराए पर लेने के लिए पैसे नहीं हैं। कोरोनो वायरस महामारी के कारण उन्हें भारी नुकसान हुआ।

वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और लोग इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराकर आलोचना करने लगे। वीडियो अभिनेता सोनू सूद के पास भी पहुंचा, उन्होंने फौरन किसान की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

सोनू सूद ने किया ट्वीट :

सोनू सूद ने इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए लिखा कि, "कल सुबह खेतों की जुताई करने के लिए उनके पास दो बैल होंगे। लड़कियों को पढ़ाई पर ध्यान लगाने दें। किसान हमारे देश का गौरव हैं।" उन्हें बचाएं, बाद में सोनू का मन बदल गया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "यह परिवार बैल की एक जोड़ी के लायक नहीं बल्कि वे एक ट्रैक्टर के लायक हैं। इसलिए आपको एक ट्रैक्टर भेज रहा हूं।" सोनू के इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है।

सोनू सूद ने इस वीडियो को देखने के बाद नागेश्वर राव के परिवार की सहायता करने में देर नहीं की। उन्होंने इस परिवार को एक ट्रेक्टर भेज दिया। सोनू सूद के इस प्रेरक कदम से प्रभावित होकर आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रबाबू नायडू ने उनसे बात की। नायडू ने ट्वीट करके कहा कि, वे दोनों लड़कियों की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे ताकि वे अपने सपने साकार कर सकें।

इससे पहले हाल ही में सोनू सूद ने दशरथ मांझी के परिवार को भी आर्थिक सहायता देने की बात कही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि, आखिर सोनू सूद इतने सारे लोगों की मदद कैसे करेंगे, तो वहीं काफी सारे सोशल मीडिया यूजर्स सोनू के इस कदम की खूब सराहना कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com