हरभजन सिंह की मदद को आगे आए सोनू सूद, पहुंचाया रेमडेसिविर इंजेक्शन

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस के इस जंग में लगातार लोगों की मदद कर रहें हैं। हाल ही में सोनू सूद ने दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह की मदद की है।
हरभजन सिंह की मदद को आगे आए सोनू सूद
हरभजन सिंह की मदद को आगे आए सोनू सूदSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना वायरस के इस जंग में लगातार लोगों की मदद कर रहें हैं। अब अभिनेता से आमलोग ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े सेलेब्स भी मदद की गुहार लगा रहे हैं। सोनू सूद ने चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार प्लेयर सुरेश रैना के परिवार के सदस्य के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करने के बाद भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह की मदद की है। कोविड-19 के इस काल में सोनू सूद से सोशल मीडिया पर हजारों लोग मदद मांगते हैं और सूद लगातार उनकी मदद कर रह रहे हैं। उनके इस नेक काम की खूब तारीफ भी होती है।

हरभजन सिंह ने मांगी मदद:

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह कर्नाटक में भर्ती कोविड-19 से संक्रमित एक मरीज के लिए रेमडेसिवर इंजेक्शन तलाश रहे थे। साथ ही उन्होंने अस्पताल का पता भी दिया था। हरभजन ने लिखा था कि, "एक रेमिडिसिवर इंजेक्शन की सख्त जरूरत है। ऐश्वर्या फोर्ट के पास बसप्पा अस्पताल। चित्रादुर्गा कर्नाटक।"

सोनू सूद ने की मदद:

हरभजन सिंह के ट्वीट के तुरंत बाद सोनू सूद ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, "भज्जी पहुंच जाएगी।" बता दें, इससे पहले भी सोनू सूद क्रिकेटर सुरेश रैना की आंटी के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर चुके हैं। इस काम में सोनू की टीम दिन रात लगी हुई है। वहीं, कुछ सेलेब्स उनके फाउंडेशन की मदद भी कर रहे हैं। पिछले दिनों सारा अली खान की तरफ से दी गई सहायता राशि के लिए अभिनेता ने उनका शुक्रिया और तारीफ की थी।

हरभजन सिंह ने कहा शुक्रिया:

वहीं हरभजन सिंह ने इसके बाद बॉलीवुड ऐक्टर की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने इस नेक काम के लिए सोनू सूद की तारीफ भी की। हरभजन ने इस पर जवाब दिया, "शुक्रिया मेरे भाई... ईश्वर तुम्हें और शक्ति दे।" हरभजन ने इस ट्वीट के जरिए अपना शुक्रिया अदा किया।

फ्रांस से मंगवाया ऑक्सीजन प्लांटस:

बता दें कि, अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में देशवासियों की मदद करने के लिए फ्रांस से ऑक्सीजन प्लान्ट्स मंगवाए हैं। सोनू ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, देश में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए कई सारे ऑक्सीजन प्लांट्स मंगाए गए हैं। इससे देशभर में जो ऑक्सीजन की शॉर्टेज है, उसका समाधान मिल जाएगा। सबकुछ समय से हो जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com