अनीता हसनंदानी ने शेयर बेटे संग पहली तस्वीर, कही यह बात

अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी हाल ही में कुछ दिनों पहले माता-पिता बने हैं। हाल ही में अनीता ने अपने पति और बेटे के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की है।
अनीता हसनंदानी ने शेयर बेटे संग पहली तस्वीर
अनीता हसनंदानी ने शेयर बेटे संग पहली तस्वीरSocial Media

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी हाल ही में कुछ दिनों पहले माता-पिता बने हैं। अनीता हसनंदानी के मां बनने के बाद फैंस उनके बच्चे की पहली झलक देखने के लिए बेकरार हैं। वहीं हाल ही में अनीता ने अपने पति और बेटे के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की है। हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे का चेहरा दिल वाले इमोजी से छिपा दिया है।

अनीता ने शेयर की बेटे की की तस्वीर:

अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की एक प्यारी से तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "और इस तरह हम तीन हो गए, हमें बेस्ट मिला है। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।" अनीता द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। इससे पहले भी रोहित ने अपने बेटे की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में बच्चे का हाथ दिख रहा था।

लोग दे रहें हैं बधाई:

बता दें कि, अनीता हसनंदानी ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद से ही अनीता और रोहित को लगातार बधाईयां मिल रही हैं। वहीं फैंस भी इन दोनों से बेटे का चेहरा दिखाने की मांग कर रहे थे। अनिता की इस लेटेस्ट तस्वीर में उनके चेहरे की खुशी साफ देखी जा सकती है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर में अनीता की गोद में उनका बच्चा नजर आ रहा है, जिसके चेहरे पर उन्होंने एक इमोजी लगा दी है।

गौरतलब है कि, अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने बीते साल मां बनने की खुशखबरी को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि, वह साल 2021 में माँ बनने वाली हैं। वैसे अनीता और रोहित की शादी साल 2013 में हुई थी और 7 साल के अधिक समय के बाद अनीता अब मां बन चुकीं हैं।

वहीं अगर अनीता हसनंदानी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनीता कई फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। एकता कपूर के शो 'नागिन' में उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। अनीता का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन वह टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से सभी के दिल में जगह बनाने में सफल रही हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com