क्रिकेटर के एल राहुल संग डिनर करती स्पॉट हुईं अथिया शेट्टी, सामने आई तस्वीर

अथिया शेट्टी और टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर दोनों साथ नजर आए। बीते दिन दोनों को फिर से एक साथ देखा गया।
क्रिकेटर के एल राहुल संग डिनर करती स्पॉट हुईं अथिया शेट्टी, सामने आई तस्वीर
क्रिकेटर के एल राहुल संग डिनर करती स्पॉट हुईं अथिया शेट्टी, सामने आई तस्वीरSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अथिया शेट्टी टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। अथिया और राहुल को अक्सर साथ में छुट्टियों पर या फिर समय बिताते स्पॉट किया जा चुका है। अब एक बार फिर दोनों साथ नजर आए। बीते दिन दोनों को फिर से एक साथ देखा गया, दोनों अपने दोस्तों के साथ डिनर करने पहुंचे थे। क्रिकेटर रोबिन उथप्पा की पत्नी शीतल ने इस डिनर की कुछ तस्वीरे को सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सामने आई तस्वीर:

बता दें कि, अथिया शेट्टी, क्रिकटर के एल राहुल और उनके दोस्तों के साथ डिनर करने पहुंची थीं। इस डिनर गेट टूगेदर के कुछ फोटोज को क्रिकटर रोबिन उथप्पा की पत्नी शीतल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में आप अथिया और राहुल को देख सकते हैं। शीतल ने फोटो के साथ लिखा, "मैं अपने शानदार दोस्तों के साथ बड़ी हुई हूं, जो शुरुआत से मेरी फैमिली की तरह रहे और मैं सौभाग्यशाली हूं कि, ऐसा परिवार मेरे पास है, जो लाइफ के हर पड़ाव पर आगे बढ़ रहा है।"

बता दें कि, के एल राहुल और अथिया दोनों जब भी साथ दिखे हमेशा सुर्खियों में रहे। राहुल और बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी की बेटी अथिया के बीच अफेयर की खबरें लंबे समय से आती रही हैं। वैसे दोनों ने अब तक इस रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ भी कबूल नहीं किया है। दोनों की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं। जब भी इनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आती हैं, तो फैंस में उत्साह बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, दोनों अक्सर एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट भी करते रहते हैं।

गौरतलब है कि, इससे पहले अथिया शेट्टी ने केएल राहुल के बर्थडे पर तस्वीर शेयर की थी, जिसने उन दोनों के अफेयर की पुष्टि की थी। केएल राहुल फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग की तैयारियों में बिजी हैं। इस बार वह लगातार दूसरी बार किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करते दिखेंगे।

वहीं अगर अथिया शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्होंने फिल्म 'हीरो' से 2015 में डेब्यू किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर सलमान खान थे और अथिया के अपोजिट सूरज पंचोली नजर आए थे। हालांकि यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म के अलावा अथिया शेट्टी को नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com