पॉर्न वीडियो शूट करने के आरोप में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार

ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'गंदी बात' फेम अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को लेकर एक बड़ी खबर सामने। खबर आई है कि, गहना वशिष्ठ को हाल ही में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है।
पॉर्न वीडियो शूट करने के आरोप में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तार
पॉर्न वीडियो शूट करने के आरोप में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ गिरफ्तारSocial Media

ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'गंदी बात' फेम अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में गहना वशिष्ठ से जुड़ी खबर आई है कि, गहना वशिष्ठ को हाल ही में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस से इस मामले में कल शनिवार से पूछताछ की जा रही थी। गहना के ऊपर एक वेबसाइट पर एडल्ट वीडियो शूट कर अपलोड करने का आरोप लगाया गया है।

गहना वशिष्ठ पर लगा आरोप:

गहना वशिष्ठ पर आरोप है कि, गहना ने 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों की शूटिंग की और उसे अपनी वेबसाइट्स पर अपलोड किया। इसके अलावा पुलिस अन्य मॉडल, साइड एक्ट्रेस और कुछ प्रोडक्शन हाउस की भागीदारी की भी निगरानी कर रही है। जिनपर गिरोह द्वारा शूट की गई एडल्ट फिल्मों को मोबाइल ऐप और वेबसाइटों पर संपादित करके अपलोड करने का आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक, गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने अबतक 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। गहना को मिलाकर गिरफ्तार लोगों की संख्या 6 हो गई है। इस वेबसाइट के खिलाफ तीन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी।

गहना का असली नाम वंदना है:

अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म छत्तीसगढ़ के चिमरी गांव में हुआ है। गहना को शुरू से ही अभिनय और मॉडलिंग में रुचि थी। उन्होंने साल 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया है। गहना ने कई विज्ञापनों के साथ ही हिंदी और तेलुगु सिनेमा में अपनी प्रतिभा दिखाई है। गहना कई बार पहले भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। उनके एक फोटोशूट की वजह से उनके साथ मारपीट भी की गई थी।

वहीं बात अगर गहना के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वे स्टार प्लस के शो 'बहनें' में लीड रोल में नजर आई थीं। 2012 में गहना ने मिस एशिया बिकिनी कॉन्टेस्ट जीता था। इसके अलावा पिछले 6 सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। गहना को पिछले साल ऑल्ट बालाजी की सीरीज 'गंदी बात' और 'उल्लू ऐप' के शोज में देखा गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com