करीना कपूर दूसरी बार बनीं मां, एक्ट्रेस ने दूसरी बार भी बेटे को दिया जन्म

अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान एक बार फिर मम्मी और पापा बन गए हैं। करीना ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में बीती रात को भर्ती हुईं थीं।
करीना कपूर दूसरी बार बनीं मां
करीना कपूर दूसरी बार बनीं मांSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के फैंस को उनके दूसरे बच्चे का समय से इंतजार कर रहे थे। फैंस का इंतजार खत्म हो गया। करीना कपूर खान और सैफ अली खान एक बार फिर मम्मी और पापा बन गए हैं। करीना ने आज सुबह बेटे को जन्म दिया है। करीना कपूर मुंबई के ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में बीती रात को भर्ती हुईं थीं। करीना के बेटे को जन्म देने की खबर से पटौदी और कपूर खानदान दोनों में खुशी की लहर है। पूरी प्रेगनेंसी के दौरान करीना ने काम करना जारी रखा। वो बिल्कुल स्वस्थ हैं।

रिद्धिमा कपूर ने दी बधाई:

बता दें कि, करीना कपूर को शनिवार रात ही ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करीना कपूर को बधाई देते हुए लिखा, "बधाई, करीना कपूर और सैफ अली खान।" रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी जोड़े को बधाई दी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मां करीना कपूर और बच्चा दोनों ठीक है। करीना कपूर से मिलने के फैमिली मेंबर हॉस्पिटल में पहुंच रहे हैं।

करीना कपूर दूसरी बार बनीं मां
करीना कपूर दूसरी बार बनीं मांSocial Media

अगस्त 2020 में किया था प्रेगनेंसी का ऐलान:

खबर के आते ही सैफ करीना के फैन्स के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें, करीना कपूर और सैफ अली खान ने अगस्त 2020 में दूसरे बच्चे के आने का ऐलान किया था। करीना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने दूसरे बच्चे से मिलने के लिए बेताबी का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था कि, वो अब और इंतजार नहीं कर सकती।

जन्म से पहले नए घर में हुए थे शिफ्ट:

आपको बता दें कि, करीना और सैफ के लिए ये नन्हा मेहमान बहुत सी खुशियां लेकर आया है। इस बेबी के आने से पहले ही सैफ और करीना ने एक नया घर भी ले लिया था। अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही सैफ और करीना अपने नए घर में शिफ्ट हो चुके थे। उनका यह घर बहुत बड़ा है। इस घर में आलीशान लाइब्रेरी, स्विमिंग पूल और एक स्पेशल नर्सरी भी बनवाई गई है। सैफ ने करीना का ख्याल रखने के लिए शूटिंग से पैटरनिटी लीव भी ली हुई थी। सैफ, पूरी तरह से करीना का ध्यान रख रहे थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co