अभिनेत्री काव्या थापर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
अभिनेत्री काव्या थापर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तारSocial Media

अभिनेत्री काव्या थापर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

हाल ही में खबर आई है कि, तमिल और तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री काव्या थापर (Actress Kavya Thapar) को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया गया है।

राज एक्सप्रेस। तमिल और तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री काव्या थापर (Actress Kavya Thapar) से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। खबर है कि, काव्या थापर को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री काव्या थापर को शराब के नशे में कार को टक्कर मारने और एक व्यक्ति को घायल करने के बाद पुलिस के साथ हाथापाई और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि, अभिनेत्री काव्या थापर पर आरोप है कि, उन्होंने कार से टक्कर मार एक शख्स को घायल (Injured) कर दिया और इसके बाद कथित तौर पर पुलिस (Police) से बदसुलूकी की। जुहू पुलिस ने बताया कि, काव्या थापर को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ये है पूरा मामला:

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जुहू पुलिस ने बताया कि, एक्ट्रेस ने एक फाइव स्टार होटल से बाहर आते ही एक कार को हिट किया। जब कार के मालिक ने उन्हें रोका, तो एक्ट्रेस ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुंची। नशे में धुत में एक्ट्रेस ने कार मलिक के साथ अभद्र व्यवहार तो किया ही साथ ही पुलिस को भी गलियां दी। अधिकारी ने रोका, तो वह मारपीट करने पर उतारू हो गईं। जिसके बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

इन फिल्मों में किया काम:

वहीं अगर अभिनेत्री काव्या थापर के फिल्मी करियर की बात करें, तो काव्या साउथ इंडस्ट्री में मुख्य रूप से काम करती हैं। उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'Tatkal' से करियर की शुरुआत की थी, जो हिंदी में आई थी। इसके बाद उन्होंने Ee Maaya Peremito से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया, जिसमें वे शीतल जैन के किरदार में थीं।

अभिनेत्री काव्या थापर का जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पूरी की है। उन्होंने ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com