कैंसर के इलाज के बीच पहली बार नजर आईं किरण खेर, बेटे सिकंदर ने दिखाई झलक

अभिनेत्री और सांसद किरण खेर पिछले 6 महीने से ब्‍लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इस बीच लंबे समय से अपना इलाज करा रही अभिनेत्री किरण खेर की झलक देखने को मिली है।
कैंसर के इलाज के बीच पहली बार नजर आईं किरण खेर
कैंसर के इलाज के बीच पहली बार नजर आईं किरण खेरSudha Choubey - RE

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और सांसद किरण खेर इन दिनों अपने कैंसर का इलाज करवा रहीं हैं। वो पिछले 6 महीने से ब्‍लड कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इस बीच लंबे समय से अपना इलाज करा रही अभिनेत्री किरण खेर की झलक देखने को मिली है। बीते दिन वो अपने बेटे सिकंदर खेर के इंस्‍टाग्राम लाइव सेशन के दौरान नजर आईं।

सिकंदर खेर ने दिखाई माँ की झलक:

अभिनेत्री किरण खेर के बेटे सिकंदर खेर ने एक वीडियो में अपनी मां की झलक दिखाई। सिकंदर खेर के इंस्टाग्राम लाइव में अनुपम खेर भी नजर आए। इस वीडियो में सिकंदर, किरण और अनुपम के बीच प्यारी बातचीत भी दिखाई दी है। इस लाइव सेशन के वीडियो को पोस्‍ट करते हुए सिकंदर खेर ने कैप्‍शन में लिखा है, "खेर साहब और किरण मैम। यह छोटा सा और प्यारा। परिवार की ओर से सभी को नमस्ते और मेरी ओर से भी। आप सभी ने मेरी मां के लिए जो प्‍यार भेजा है, उसके लिए शुक्रिया।"

क्या है वीडियो में:

वीडियो में सिकंदर खेर कहते नजर आए कि, "मैं इस समय अपने माता-पिता के साथ बैठा हुआ हूं। आप सभी मेरी मां और मिसेस खेर के पैरों की एक झलक देख रहे होंगे। इसके बाद किरण अपने पैर हिलाकर फैन्स से 'हैलो' करती हैं। सिकंदर लगातार किरण की सेहत के बारे में पूछने के लिए फैन्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं और बता रहे हैं कि, वे अब ठीक हैं। फिर सिकंदर काउच पर बैठीं किरण का चेहरा सभी को दिखाते हैं, जो अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करती हैं। वह सिकंदर खेर से कहती हैं, 'कुछ ही महीनों में 41 साल के हो जाओ, इसलिए अब तुम्‍हें शादी कर लेनी चाहिए।"

6 महीने से मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं एक्ट्रेस:

बता दें कि, किरण खेर करीब 6 महीने से मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं, जो ब्लड कैंसर का ही एक प्रकार है। उनके कैंसर होने की बात 1 अप्रैल को मीडिया के सामने आई थी, लेकिन उन्हें यह डिटेक्ट पिछले साल नवंबर में हुआ था। बताया जाता है कि, 11 नवंबर 2019 को चंडीगढ़ स्थित घर में गिरने से किरण का बायां हाथ टूट गया था। तब जांच कराने के बाद पता चला था कि, उन्हें मल्टीपल मायलोमा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com