इस एक्ट्रेस ने महेश भट्ट पर लगाए कई गंभीर आरोप, डायरेक्टर को बताया डॉन

डायरेक्टर महेश भट्ट पर अभिनेत्री लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस एक्ट्रेस ने महेश भट्ट पर लगाए कई गंभीर आरोप
इस एक्ट्रेस ने महेश भट्ट पर लगाए कई गंभीर आरोपSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक महेश भट्ट इन दिनों विवादों में घिर गए हैं। महेश भट्ट पर अभिनेत्री लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री लवीना लोध ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर महेश भट्ट को बॉलीवुड का डॉन बता दिया है। लवीना लोध नाम की महिला ने वीडियो जारी करके अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। लवीना लोध ने कहा है कि, उनकी शादी महेश भट्ट के भाँजे सुमित संभरवाल से हुई थी, जो ड्रग्स और लड़कियाँ सप्लाई करता है। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

लवीना लोध ने शेयर किया था वीडियो:

बता दें कि, लवीना लोध ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा था, "मैंने महेश भट्ट के भांजे सुमित सभरवाल के साथ शादी की थी, मैंने उनके खिलाफ तलाक का मामला दर्ज किया है, क्योंकि मुझे पता चला गया था कि, वो सपना पब्बी और अमायरा दस्तूर जैसी ऐक्ट्रेसेज को ड्रग्स सप्लाई करते हैं। इन सभी बातों की जानकारी महेश भट्ट को है। इंडस्ट्री में सबसे बड़े डॉन महेश भट्ट हैं और वो पूरा सिस्टम ऑपरेट करते हैं, अगर आप उनके मुताबिक नहीं चलते हैं तो वो आपका जीना हराम कर देते हैं। महेश भट्ट ने कितने एक्टर्स-डायरेक्टर्स की जिंदगी बर्बाद की है। वो एक फोन करते हैं और किसी को पता भी चलता है वो नौकरी से निकाल दिए जाते हैं।"

क्या कहा है वीडियो में :

सामने आए इस वीडियो में लवीना ने ये भी कहा था, "जब से मैंने उनके खिलाफ केस फाइल किया है वो मेरे पीछे हाथ धोकर पड़ गए हैं। वो अलग-अलग तरीके से मेरे घर में घुसने की कोशिश करते हैं। उन्होंने पूरी कोशिश की घर से निकालने की। जब मैं पुलिस स्टेशन एनसी लिखाने जाती हूं तो कोई मेरी एनसी नहीं लिखता और मुश्किल से कोई लिख भी लेता है तो कार्रवाई नहीं करता। अगर कल कोई हादसा मेरे या मेरे परिवार के साथ होता है, तो लोग इसके लिए जिम्मेदार होंगे वो- महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, सुमित सबरवाल, साहिल सहगल, कुमकुम सहगल। महेश भट्ट बहुत पावरफुल और प्रभावशाली हैं।"

महेश भट्ट की तरफ से जारी किया गया है बयान:

इन आरोपों के बाद महेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस की ओर से एक बयान जारी किया गया है। महेश भट्ट की ओर से कहा गया है कि, लवीना लोध के इन आरोपों से उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने लवीना के आरोपों से इनकार किया है और कहा कि, यह सब झूठ है। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

विशेष फिल्म्स के वकील ने कहा:

विशेष फिल्म्स के वकील ने महेश भट्ट की ओर से कहा, "यह पोस्ट लवीना लोध द्वारा जारी वीडियो को लेकर है। हम अपने क्लाइंट महेश भट्ट की ओर से आरोपों का खंडन करते हैं। ये आरोप न केवल झूठे और छवि खराब करने वाले हैं, बल्कि कानूनी तौर पर गंभीर परिणाम देने वाले हैं। हमारे क्लाइंट कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com