पूजा हेगड़े हुईं कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर शेयर कर दी जानकारी

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह प्रभावित किया है। अब 'मोहनजो दारो' फेम ऐक्‍ट्रेस पूजा हेगड़े की कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं।
पूजा हेगड़े हुईं कोरोना संक्रमित
पूजा हेगड़े हुईं कोरोना संक्रमितSocial Media

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने देश को बुरी तरह प्रभावित किया है। कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस वायरस के चपेट में आ चुके हैं। अब 'मोहनजो दारो' फेम ऐक्‍ट्रेस पूजा हेगड़े की कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्‍होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

पूजा हेगड़े ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "हेलो, आप लोगों को सूचित करना है कि मेरा टेस्‍ट कोविड-19 पॉजिटिव आया है। सभी प्रोटोकॉल्‍स को फॉलो करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्‍वारंटीन हूं। मेरे संपर्क में आए सभी से रिक्‍वेस्‍ट करती हूं कि, अपना टेस्‍ट भी करा लें।"

अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है, "प्‍यार और सपॉर्ट के लिए शुक्रिया। स्‍वास्‍थ्‍य लाभ ले रही हूं। घर पर रहें, सुरक्षित रहें और ध्‍यान रखें।" बता दें, ऐक्‍ट्रेस मुंबई में फैमिली के साथ रहती हैं। पूजा हेगड़े के इस पोस्ट के बाद ट्विटर पर #PoojaHegde तेजी से ट्रेंड कर रहा है। वहीं एक्ट्रेस के को-एक्टर्स उनकी अच्छे सेहत की कामना कर रहे हैं।

पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म:

वहीं अगर पूजा हेगड़े के वर्क फ्रंट की बात करें, तो पूजा ने हाल ही में राम चरण के साथ एक गाने की शूटिंग हैदराबाद में पूरी की है। पूज हेगड़े हमें बहुत जल्द प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। फिल्म 'राधे श्याम' के अलावा पूजा हेगड़े हमें रणवीर सिंह फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आएंगी, जहां एक्ट्रेस की इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।

ये सेलेब्स भी हुए कोरोना से संक्रमित:

बता दें कि, कोरोना वायरस के केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड में, कुछ हफ्तों के अंदर मशहूर सेलेब्स भी इसकी चपेट में आए थे, जिसमें कुछ ठीक हो गए तो कुछ खुद रिकवर कर रहे हैं। जैसे नील नितिन मुकेश, सोनू सूद, मनीष मल्होत्रा, अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अन्य इस लिस्ट में शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com