वैलेंटाइन डे पर प्रियंका ने निक जोनस को किया याद, पोस्ट शेयर कर कही यह बात

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनस के साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें प्रियंका सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं उनके आस-पास ढेर सारे गुलाब रखे हैं
वैलेंटाइन डे पर प्रियंका ने निक जोनस को किया याद
वैलेंटाइन डे पर प्रियंका ने निक जोनस को किया यादSocial Media

बीते दिन रविवार को दुनियाभर के लोगों ने वैलेंटाइन डे मनाया और अपने पार्टनर्स और प्रियजनों को प्यार भेजा। हर किसी ने अलग-अलग तरीके से इसे सेलिब्रिट किया। फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स ने इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनस के साथ तस्वीर शेयर की। इस खास मौके पर ये दोनों साथ नहीं थे, लेकिन दोनों ने दूर रहकर भी एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने की पूरी कोशिश की।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट:

बता दें कि, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने काम की वजह से इन दिनों लंदन हैं और निक जोनास अमेरिका में हैं। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें प्रियंका सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं उनके आस-पास ढेर सारे गुलाब रखे हैं, इन गुलाबों से प्रियंका का पूरा कमरा भर गया है। वहीं सोफे पर बैठी प्रियंका अपने चेहरे को हाथ से ढके हुए शर्माती दिखाई दे रही हैं। साथ ही पति निक जोनास को याद करते हुए प्यारा सा मैसेज भी लिखा। प्रियंका चोपड़ा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा ये मैसेज:

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, "काश निक जोनास तुम यहां होते इन कुछ गुलाबों के बीच।" वहीं इस फोटो पर उनके पति निक जोनस ने कमेंट करते हुए लिखा, "बस कुछ दिन और।" इससे पहले प्रियंका ने निक के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "हमेशा के लिए मेरे वैलेंटाइन... आई लव यू।"

निक जोनस ने शेयर किया पोस्ट:

वहीं प्रियंका चोपड़ा अलावा निक जोनस ने एक तस्वीर शेयर कर प्रियंका के लिए मैसेज लिखा है। इस तस्वीर में निक और प्रियंका घुड़सवारी कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "तुम जहां भी जाओगी, मैं भी जाऊंगा, क्योंकि हम दोनों साथ में हैं। चाहे बुरा या अच्छा, साथ रहो, क्योंकि साथ रहना अच्छा है। हैप्पी वैलेंटाइन डे प्रियंका।"

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं थीं। वहीं प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो उनके पास 'मैट्रिक्स 4' और 'टेक्स्ट फॉर यू' जैसी फिल्मों के साथ अमेजन की मल्टी-मिलियन डॉलर डील हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co