प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दी फैन्स को 'गुड न्यूज', शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों चर्चा में बनी हुईं हैं। हाल ही में प्रियंका ने फैन्स के साथ जल्द होने वाले ऑस्कर अवार्ड को लेकर एक खुशखबरी शेयर की है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दी फैन्स को 'गुड न्यूज'
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दी फैन्स को 'गुड न्यूज'Social Media

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक पहचान बना चुकी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने फैन्स के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ निक जोनास भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि, वे दोनों ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान करेंगे। उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया है कि, वो और निक 93वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका ने अकैडमी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखते हुए पूछा है कि, "कोई चांस है कि मैं ऑस्कर नॉमिनेशंस के अनाउंसमेंट अकेले करूं? आगे उन्होंने लिखा, "मजाक कर रही हूं, love you निक जोनास। हम दोनों बहुत एक्साइटेड हैं 15 मार्च को ऑस्कर नॉमिनेशन्स का ऐलान करते हुए।"

कैसा है वीडियो:

सामने आए इस वीडियो में प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनास भी दिखाई दे रहें हैं। वीडियो में प्रियंका कहती हैं, "मुझे बताओ की हम ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर रहे हैं, बिना मुझे बताए कि हम ऑस्कर के नॉमिनेशन्स का ऐलान कर रहे हैं।" प्रियंका के इतना कहने के बाद वीडियो में निक जोनास भी नजर आते हैं, जो कहते हैं कि, "तुमने सभी को बता ही दिया है।" इसके बाद वीडियोज में प्रियंका क्यूट से एक्सप्रेशन्स देती नजर आती हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही निक और प्रियंका के फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

बता दें कि, सोमवार को दो हिस्सों में ऑस्कर नॉमिनेशंस का लाइव प्रेजेंटेशन होगा, जिसमें 23 अगल-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशंस होंगे। नॉमिनेशंस का प्रसारण Oscars.com, Oscars.org और अकैडमी के डिजिटल प्लैटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर ग्लोबल लाइव स्ट्रीम के जरिए होगा। वहीं बता दें, दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी की वजह से इस बार ये अवार्ड थोड़ी देरी से किए जा रहे हैं। हर बार ये फरवरी में शुरू कर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार ये 26 अप्रैल को होने वाले हैं। वहीं इस बार अवॉर्ड्स वर्चुअली होगा और सभी सेलेब्स वीडियो के माध्यम से कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका इन दिनों फिल्म 'सिताडेल' की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं। याद दिला दें कि, हाल ही में उन्होंने फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है। इन प्रोजेक्ट्स के अलावा प्रियंका चोपड़ा 'मैट्रिक्स 3' में भी नजर आने वाली हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com