सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले में जबसे सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज करवाया है, तबसे हर दिन कुछ ना कुछ नया खुलासा हो रहा है। ऐसे में एक्टर के फार्महाउस के मैनेजर राहुल ने खुलासा किया है कि, रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार ने पिछले साल पावना लेक के पास मौजूद इस प्रॉपर्टी में पूजा की थी।
सुशांत के मैनेजर का खुलासा:
सुशांत सिंह के मैनेजर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। इस रिपोर्ट की मानें तो सुशांत का ये फार्महाउस लोनावला में है। एक्टर ने इसे किराए पर लिया था, जिसका किराया हर महीने करीब 3 लाख रुपए बताया जाता है। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, अगस्त 2020 तक का किराया उन्होंने एडवांस में दे दिया था।
हफ्ते में दो बार फार्महाउस जाते थे सुशांत:
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैंगआउट विला नाम का यह फार्महाउस मुंबई से करीब 95 किमी. दूर है। यहां का रास्ता बहुत अच्छा नहीं है। लेकिन, सुशांत जब भी अपसेट या परेशान होते थे, वे वक्त बिताने यहां पहुंच जाया करते थे।
चैनल से बातचीत में राहुल ने बताया कि, वे दो साल से सुशांत के साथ काम कर रहे थे और उन्होंने कभी उन्हें किसी परेशानी या डिप्रेशन में नहीं देखा था। वे जब भी फार्महाउस पर होते थे, तब हंसते-मुस्कराते हुए एन्जॉय किया करते थे। उनके मुताबिक, सुशांत महीने में तीन से चार बार फार्महाउस पर आते थे। कभी-कभी हफ्ते में दो बार भी पहुंच जाया करते थे।
फार्महाउस पर बोटिंग करते थे सुशांत:
सुशांत के मैनेजर राहुल के मुताबिक, सुशांत फार्महाउस पर आकर बोटिंग करते थे। कभी-कभी सुबह आकर शाम को लौट जाया करते थे तो कभी रात में आते थे और उनका खाना-पीना भी फार्महाउस पर ही चलता था। उन्हें प्लांटेशन और खेती का बहुत शौक था। कभी-कभी रिया चक्रवर्ती भी उनके साथ फार्म हाउस पर मौजूद रहती थीं।
हाल ही में कुछ दिनों पहले सुशांत के बैंक स्टेटमेंट की कॉपी सामने आई थी। जिससे ये स्पष्ट हुआ था कि, रिया ने पिछले साल जुलाई और अगस्त में सुशांत के अकाउंट से 5 बार पूजा-पाठ और पुजारी की दक्षिणा के नाम पर पैसे निकाले थे। इस दौरान अभिनेता के परिवार ने आरोप लगाया था कि, रिया ने इस पैसे का इस्तेमाल सुशांत के खिलाफ कला जादू करने के लिए किया था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।