ऋचा चड्ढा ने उड़ाया इंडियन आर्मी का मजाक
ऋचा चड्ढा ने उड़ाया इंडियन आर्मी का मजाकSocial Media

ऋचा चड्ढा ने उड़ाया इंडियन आर्मी का मजाक, लोगों के भड़कने के बाद मांगी माफी

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) इन दिनों अपने एक ट्वीट के कारण ट्रोल हो रही हैं, जिसके बाद वो विवादों में घिर गई हैं। विवाद बढ़ता देख उन्होंने माफी मांगी है।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी-जाती हैं। वो हर मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है, जिसको लेकर वो विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है, जिसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर माफी मांगी है।

क्या है मामला:

दरअसल, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा अपने एक ट्वीट के बाद से विवादों में घिर गई हैं। ऋचा चड्ढा ने हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pok) को लेकर एक ट्वीट किया, जिसको लेकर बवाल मच गया है। ऋचा चड्ढा ने सेना के एक अधिकारी के बयान वाले एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए, "Galwan says hi" लिखा था, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस ट्वीट की जमकर आलोचना हो रही है। बीजेपी के नेताओं ने इसे शर्मनाक बताया है और कार्रवाई की मांग की है। विवाद बढ़ने पर एक्ट्रेस ने एक बयान जारी कर के माफी मांग ली है।

ऋचा चड्ढा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट की जमकर आलोचना की जा रही है। इस मामले को लेकर बीजेपी के नेताओं ने इसे शर्मनाक बताया है और कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया यूजर इस ट्वीट को लेकर उन्हे खूब ट्रोल कर रहे हैं।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट को बताया शर्मनाक:

बीजेपी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऋचा चड्ढा के ट्वीट को शर्मनाक बताया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा है कि, "इसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए, ये हमारी आर्मी का अपमान है, जो उचित नहीं है।"

विवाद बढ़ता देख ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी:

इस मामले में विवाद बढ़ता देख अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने माफी मांग ली है। उन्होंने एक बयान पर ट्वीट किया है, जिसमें कहा है कि, "अगर तीन शब्दों से विवाद हो रहा है और उससे किसी को बुरा लगा है या दुख हुआ है, तो मैं माफी मांगती हूं। मेरा ये मकसद कभी नहीं हो सकता।"

मनजिंदर सिंह ने ट्वीट कर कही यह बात:

वहीं, इस मामले को लेकर मनजिंदर सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें ऋचा चड्ढा को उन्होंने 3rd grade की एक्ट्रेस बताया है। उन्होंने ट्विटर करते हुए कहा है कि, "रिचा चड्ढा जैसी 3rd grade बॉलीवुड अदाकारा ओछे पब्लिसिटी स्टंट के लिये भारतीय सेना का अपमान कर रही हैं। ऋचा चड्ढा कांग्रेस और राहुल गांधी की उपासक हैं, इसलिए उनकी इस ट्वीट में भारत विरोधी सोच साफ नजर आती है। मैं मुंबई पुलिस से उनके ख़िलाफ कानूनी कार्रवाई की माँग करता हूँ।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com