विराट-अनुष्का के बाद जहीर और सागरिका बनने वाले हैं माता-पिता

विराट कोहली के बाद अब खबरें हैं कि, भारत के पूर्व गेंदबाज जहीर खान भी जल्द पिता बनने वाले हैं। खबरें हैं कि, उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे प्रेग्नेंट हैं।
विराट-अनुष्का के बाद जहीर और सागरिका बनने वाले हैं माता-पिता
विराट-अनुष्का के बाद जहीर और सागरिका बनने वाले हैं माता-पिताSyed Dabeer Hussain - RE

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में घोषणा की थी कि, दोनों आगे साल जनवरी में माता-पिता बनने वाले हैं। विराट कोहली के बाद अब खबरें हैं कि, भारत के पूर्व गेंदबाज जहीर खान भी जल्द पिता बनने वाले हैं। खबरे हैं कि, उनकी पत्नी और अभिनेत्री सागरिका घाटगे प्रेग्नेंट हैं। आईपीएल के चलते दोनों इन दिनों युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में मुंबई इंडियंस टीम के साथ ही हैं। हालांकि अभी तक जहीर और सागरिका ने खुद यह खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर नहीं की है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सागरिका प्रेग्नेंट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर और सागरिका के दोस्तों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि, दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में मुंबई इंडियंस ने जहीर खान का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और इस दौरान सागरिका घाटगे ब्लैक ड्रेस में नजर आई थीं।

2017 में की थी शादी:

गौरतलब है कि, 2017 के नवंबर में जहीर खान और बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने कोर्ट मैरेज किया था। हालांकि दोनों ने अपनी शादी की खबर किसी को नहीं दी थी, लेकिन शादी की पार्टी धूम-धाम से मनाया था। जहीर खान आईपीएल में मुंबई इंडियंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स हैं और इस समय यूएई में अपनी टीम के साथ आईपीएल 2020 में व्यस्त भी हैं। जहीर खान की टीम मुंबई इंडियंस इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है।

बता दें कि, आईपीएल शुरू होने से पहले भारतीय टीम और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने माता-पिता बनने की खुशखबरी दी थी। अनुष्का जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी और वह भी इन दिनों यूएई में अपने पति विराट कोहली के साथ हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com