शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, किया ट्वीट

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर साजिद खान पर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर की है।
शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, किया ट्वीट
शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, किया ट्वीटSocial Media

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर साजिद खान पर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट शेयर कर बताया कि, साजिद खान ने उनसे मुलाकात के दौरान किस तरह की हरकत की थी। शर्लिन ने बताया कि, 6 साल पहले जब वह साजिद खान से मिली थी तो उन्होंने उनके साथ बहुत गंदा व्यवहार किया था।

शर्लिन चोपड़ा ने किया ट्वीट:

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, ''जब पिता की मौत के कुछ दिनों बाद मैं उनसे मिली अप्रैल, 2015 में मिली तो उन्होंने अपने पैंट से अपना प्राइवेट पार्ट निकालकर कहा कि, इसे फील करो। मुझे याद है कि, मैंने उनसे कहा था कि मैं जानती हूं कि, प्राइवेट पार्ट कैसा होता है और मेरा उनसे मिलना का उद्देश्य ऐसा करना बिल्कुल भी नहीं है।''

बता दें कि, बीते दिन एक्ट्रेस जिया खान की बहन करिश्मा ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि, उनकी बहन का डायरेक्टर साजिद खान ने शारीरिक शोषण किया था। साजिद ने एक्ट्रेस को टॉपलेस होने को कहा था। बता दें, साजिद खान पर पहले भी शारीरिक शोषण के आरोप लगते रहे हैं। जिया खान की बहन करिश्मा ऐसे आरोप लगाने वाली 7वीं महिला हैं। ऐसे में अब शर्लिन का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

ये किस्सा फिल्म हाउसफुल की शूटिंग के दौरान का है। करिश्मा ने आगे बताया, जिया ने कहा कि, मैं इस फिल्म के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हूं। अगर मैं फिल्म छोड़ दूंगी तो मेरे खिलाफ केस किया जाएगा। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जाएगी। अगर मैं फिल्म में बनी रहती हूं तो मेरे साथ यौन उत्पीड़न किया जाएगा। करिश्मा ने बताया कि, जिया बुरी स्थिति में फंस गई थी। हर तरफ से उसका नुकसान हो रहा था इसलिए उन्होंने मन मारकर फिल्म में काम किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com