दीपिका पादुकोण पर शर्लिन चोपड़ा ने कसा तंज, ट्वीट कर कही यह बात

सुशांत सिंह ड्रग केस: हाल ही में ड्रग चैट में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आने के बाद ऐक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
दीपिका पादुकोण पर शर्लिन चोपड़ा ने कसा तंज
दीपिका पादुकोण पर शर्लिन चोपड़ा ने कसा तंजSyed Dabeer Hussain - RE

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच में ड्रग एंगल सामने आने के बाद एनसीबी की रडार पर अब कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं। एनसीबी आज दीपिका पादुकोण से सवाल जवाब करने वाली हैं। ऐक्ट्रेस शुक्रवार रात को ही गोवा से मुंबई पहुंची हैं। ड्रग चैट में दीपिका पादुकोण का नाम सामने आने के बाद ऐक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने उन पर निशाना साधा है।

दीपिका पादुकोण ने किया ट्वीट:

सुपरस्टार दीपिका पादुकोण का नाम ड्रग ममाले में सामने आने के बाद एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "यदि आप “माल” का सेवन नहीं करते हैं, तो 12 वकीलों के साथ सलाह मशविरा करने की ज़रूरत क्यों पड़ी? सच बोलने वालों को पैनिक या ऐंग्जाइटी अटैक नहीं होते हैं... जहाँ निडरता हो, वहाँ डर या भय के लिए कोई जगह नहीं होती है...।" शर्लिन चोपड़ा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि, शर्लिन चोपड़ा ने तंज इसलिए मारा, क्योंकि दीपिका पादुकोण की पूछताछ से पहले रणवीर सिंह ने जो अर्जी लगाई है, उसमें उन्होंने कहा कि, दीपिका को कभी-कभी घबराहट और पैनिक अटैक आते हैं। इसलिए उन्हें पत्नी के साथ रहने की अनुमति दी जानी चाहिए। रणवीर ने गुहार लगाई है कि, वह कानूनी नियमों को जानते हैं कि, वह जांच के समय मौजूद नहीं रह सकते, लेकिन एनसीबी कार्यालय के अंदर आने तक की उन्हें अनुमति दी जाए। हालांकि, अभी तक उनके इस आवेदन पर कोई एनसीबी द्वारा कोई फैसला नहीं लिया गया है।

आपको बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी ने दीपिका पादुकोण के साथ-साथ सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को समन जारी कर आज पूछताछ के लिए बुलाया है। आज सुबह करीब दस बजे दीपिका एनसीबी दफ्तर पहुंची हैं, जहां उनसे ड्रग्स चैट के सिलसिले में पूछताछ जारी है। गौरतलब है कि, 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत नवंबर 2019 से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। वहीं अब इस केस में अलग-अलग कई एंगल पर जांच की हो रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co