सोनाक्षी सिन्हा ने ऑनलाइन उत्पीड़न के खिलाफ छेड़ी जंग, शुरू की मुहिम

सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने सोशल मीडिया और इंटरनेट पर होने वाले साइबर उत्पीड़न के खिलाफ एक कैंपेन शुरू किया है।
Sonakshi Sinha
Sonakshi SinhaSocial Media

सोनाक्षी सिन्हा अक्सर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया और इंटरनेट पर होने वाले साइबर उत्पीड़न के खिलाफ एक कैंपेन शुरू किया है। वह #FullStopToCyberBullyin अभियान में महाराष्ट्र पुलिस के विशेष महानिरीक्षक और ‘मिशन जोश’ के साथ मिलकर काम करेंगी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट के जरिए लोगों को जागरूक भी किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया वीडियो :

सोनाक्षी सिंहा ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "साइबर उत्पीड़न पर रोक अभियान 'मिशन जोश' की पहल है और मैं महाराष्ट्र पुलिस के विशेष महानिरीक्षक प्रताप दीवाकर के मिलकर इसमें काम करूंगी। इसका मकसद जागरूकता फैलाना और लोगों को ऑनलाइन उत्पीड़न, ट्रोल और ट्रोलिंग पीड़ित के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के प्रति लोगों को जागरूक करना है।"

क्या है वीडियो में :

सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बात कर रही हैं कि, कैसे फर्जी अकाउंट और उनकी तस्वीरों का दुरुपयोग कर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। उन्होंने कहा, "कई लोग ट्रोल के शिकार होते हैं और मैं भी उनमें से एक हूं, लेकिन मैंने फैसला कर लिया है कि, अब बस। अब साइबर उत्पीड़न और ऑलनाइन माखौल उड़ाने पर पूर्ण रोक होगी।"

बता दें कि, जून महीने में सोनाक्षी सिंहा ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया था, ताकि नकारात्मकमता से दूर रहा जा सके और अपनी सुचिता की रक्षा की जा सके। उन्होंने इंस्टाग्राम पर टिप्पणी करने का विकल्प भी डिएक्टिव कर दिया था।

वहीं अगर सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं। अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, नोरा फतेही और शरद केलकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें, 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म है। इसमें अजय देवन लीड रोल प्ले कर रहे हैं, जो कि एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक की भूमिका में नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com