बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर और 'इंडियन आइडल' के होस्ट आदित्य नारायण और अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल इन दिनों अपने शादी के चलते खबरों में बने हुए हैं। ये कपल इस वक्त श्रीनगर में हनीमून पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी श्वेता संग अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसे फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। तस्वीर में कपल की शानदार बॉन्डिंग नजर आ रही है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आदित्य नारायण ने शेयर किया पोस्ट:
यह न्यूलीवेड कपल कश्मीर की खूबसूरत वादियों में अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। आदित्य ने श्रीनगर की डल झील से तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की है। फोटो में आदित्य और श्वेता झील में शिकारे में बैठ सनसेट का लुत्फ़ उठाते देखे जा सकते हैं। आदित्य ने फोटो के साथ-साथ कैप्शन में भी इसका जिक्र किया है, उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, सूर्यास्त, सुकून, श्वेता और शिकारा, है ना खूबसूरत नजारा।"
इससे पहले आदित्य ने श्रीनगर की गलियों की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह श्वेता के साथ दिखाई दे रहे हैं। सेल्फी शेयर करते हुए लिखा था, "हनीमून की शुरुआत...धरती पर मौजूद जन्नत कश्मीर में पहली बार।"
बता दें कि, आदित्य नारायण और श्वेता ने अपने तीन हनीमून का प्लान बनाया और एक इंटरव्यू में बताया था कि, वो किन 3 जगहों पर अपना हनीमून मनाएंगे। आदित्य ने कहा था, 'हमारे लिए हर हफ्ते मुंबई में रहना जरूरी है। इसलिए हमने तय किया है कि, हम तीन छोटी-छोटी छुट्टियों पर जाएंगे। इसमें हम शिलिम, सुला वाइनयार्ड्स और गुलमर्ग जाएंगे।'
आपको बता दें कि, आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने 1 दिसंबर को मंदिर में शादी की थी, जिसमें परिवार के अलावा चंद लोग ही शामिल हुए थे। दोनों करीब 10 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी करने से करीब 1-2 महीने पहले ही आदित्य ने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपना रिलेशनशिप पब्लिकली ऑफिशियल किया था। दोनों ने फिल्म 'शापित' में साथ काम किया था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।