शादी के बंधन में बंधे आदित्य सील और अनुष्का रंजन, वायरल हुईं तस्वीरें

अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) और आदित्य सील (Aditya Seal) शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
शादी के बंधन में बंधे आदित्य सील और अनुष्का रंजन, वायरल हुईं तस्वीरें
शादी के बंधन में बंधे आदित्य सील और अनुष्का रंजन, वायरल हुईं तस्वीरेंSocial Media

Aditya Seal & Anushka Ranjan Wedding: मनोरंजन जगत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। राजकुमार राव और पत्रलेखा के बाद अब अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) और आदित्य सील (Aditya Seal) शादी के बंधन में बंध गए हैं। फैमिली और दोस्तों की मौजूदगी में अनुष्का और आदित्य ने शादी के सात फेरे लिए। उनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। आदित्य और अनुष्का की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

तस्वीरें वायरल:

आदित्य और अनुष्का के वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। अनुष्का ने शादी में पेस्टल पर्पल कलर का लहंगा पहना है वहीं आदित्य ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी है।

अनुष्का और आदित्य की शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्ट भी शामिल हुईं। आलिया बहन शाहीन के साथ पहुंची थीं। इस दौरान आलिया पीले रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, आथिया शेट्टी पिंक कलर के लहंगे में अपना जलवा बिखेरती दिखाई दीं।

आदित्य और अनुष्का के वेडिंग फोटोज वायरल
आदित्य और अनुष्का के वेडिंग फोटोज वायरलSocial Media

सामने आया वरमाला का वीडियो:

अनुष्का और आदित्य की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई है। वरमाला की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वरमाला से समय आदित्य ने अनुष्का का हाथ पकड़ा हुआ है और वह उन्हें कुछ कहते नजर आ रहे हैं।

रवीना टंडन ने शेयर किया पोस्ट:

शादी में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी खूब मस्ती की। मोहरा फेम एक्ट्रेस ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं और लिखा, "शादी का मौसम आ गया है। बधाई हो। भगवान बच्चों को एक साथ बहुत खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दें। इतने लंबे समय के बाद सभी पुराने दोस्तों से मिलकर अच्छा लगा।"

बता दें कि, अनुष्का रंजन और आदित्य सील के रिलेशनशिप की बात करें तो, दोनों तकरीबन साढ़े तीन साल पहले अनुष्का के परिवार की तरफ से ऑर्गेनाइज किए गए एक कार्यक्रम में मिले थे। तभी दोनों की दोस्ती हुई और ये रिश्ता प्यार में बदल गया। 21 नवंबर, रविवार को ये कपल शादी के बंधन में बंधकर ऑफिशियली हमेशा के लिए एक-दूजे का हो गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co