आफताब शिवदसानी और निन दुसांज बने माता-पिता, शेयर की बेटी की तस्वीर

Aftab Shivdasani: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी और पत्नी निन दुसांज माता-पिता बन गए। आफताब शिवदसानी के घर एक नन्ही परी आई है।
Aftab Shivdasani With Wife Nin Dusanj
Aftab Shivdasani With Wife Nin DusanjSocial Media

Aftab Shivdasani: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी और पत्नी निन दुसांज माता-पिता बन गए। आफताब शिवदसानी के घर एक नन्ही परी आई है। आफताब के घर शनिवार यानी 1 अगस्त को बेटी ने जन्म लिया। ये आफताब शिवदसानी और निन दुसांज की पहली संतान है। घर में बेटी आने की खुशी आफताब ने अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने पत्नी और बेटी के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो भी शेयर की है।

आफताब ने शेयर की तस्वीर:

अभिनेता आफताब ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस बेहद क्यूट तस्वीर में आफताब ने अपनी बेटी के नन्हे पैर दिखाए हैं। आफताब द्वारा शेयर की गई बेटी की पहली फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

कैसी है तस्वीर:

सामने आई इस तस्वीर में उन्होंने बेटी का चेहरा तो नहीं दिखाया है, लेकिन पत्नी और अपने हाथों से दिल का शेप बनाकर बीच में बेटी के नन्हे पैर दिखाए हैं, ये फोटो वाकई बेहद क्यूट है। बेटी के साथ क्यूट फोटो शेयर करते हुए आफताब ने लिखा, "स्वर्ग का एक टुकड़ा धरती पर भेजा गया... भगवान के आशीर्वाद के साथ, निन दुसांज और मैं अपनी बेटी के जन्म की खबर देते हुए बेहद उत्साहित हैं। हम गौरवांवित माता-पिता और तीन लोगों का पूरा परिवार हैं।"

साल 2014 में की थी शादी:

आपको बता दें कि, आफताब और निन ने 5 जून 2014 में एक साधारण कोर्ट मैरिज की थी। इस साल कपल ने अपनी शादी की छठी सालगिरह को सेलिब्रेट किया। आफताब और निन श्रीलंका में अपने मुताबिक दोबारा शादी की। इस शादी में उनके करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

वहीं अगर आफताब के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आफताब ने आखिरी बार फिल्म 'सेटर्स' में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके साथ श्रेयस तलपड़े, सोनाली सेयगल, विजय राज और इशिता दत्ता भी अहम रोल में थे। आफताब ज़ी5 की 'पॉइजन 2' में दिखाई देंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com