भारती सिंह के बाद अब पति हर्ष लिंबाचिया भी गिरफ्तार, कोर्ट में आज होगी पेशी

कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भारती सिंह को कल ही गिरफ्तार किया गया था।
भारती सिंह के बाद अब पति हर्ष लिंबाचिया भी गिरफ्तार
भारती सिंह के बाद अब पति हर्ष लिंबाचिया भी गिरफ्तारSocial Media

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लगातार बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों के घर पर छापेमारी कर रहा है। लगातार छापेमारी कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भारती सिंह को कल ही गिरफ्तार किया गया था। NCB ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। दोनों ने गांजे का सेवन करना स्वीकार भी कर लिया है।

आज कोर्ट में होगी पेशी:

घर से नशीला पदार्थ बरामद होने के बाद एनसीबी ने भारती को रातभर एजेंसी के ऑफिस में रखा और अब आज यानी रविवार को अदालत में उन्हें पेश किया जाएगा। NCB भारती सिंह और हर्ष लिबांचिया के मैनेजर, सर्वेंट और स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि, एनसीबी ने उस सोर्स का भी पता लगा लिया है, जहां से दोनों ने ड्रग्स मंगाया था।

बता दें कि, एक ड्रग पैडलर से पूछताछ में इन दोनों का नाम सामने आया था। इसके बाद अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा स्थित घरों में रेड की गई । NCB ने यहां से नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। बताया जाता है कि, उनके घर पर घंटों तक छापामारी चली, जिसके बाद एनसीबी भारती सिंह और उनके पति हर्ष को अपने साथ ले गई। भारती के साथ ही उनके पति हर्ष को समन जारी हुआ था।

कितनी हो सकती सजा:

ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि, सिंह के घर से कथित तौर पर बरामद मात्रा कानून के तहत छोटी मात्रा है। एक हजार ग्राम गांजा तक को छोटी मात्रा माना जाता है और इसके लिए छह महीने तक की जेल या 10,000 रुपये का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। वाणिज्यिक मात्रा (20 किग्रा या इससे अधिक) होने पर 20 साल तक की जेल हो सकती है। इसके बीच की मात्रा के लिए 10 साल की जेल की सजा हो सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com