सुहाना खान के बाद चित्रांगदा सिंह ने की 'स्किन कलर' पर खुलकर बात

हाल ही में सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर अपने रंगभेद को लेकर पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद चित्रांगदा सिंह ने रंगभेद को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।
सुहाना खान के बाद चित्रांगदा सिंह ने की 'स्किन कलर' पर खुलकर बात
सुहाना खान के बाद चित्रांगदा सिंह ने की 'स्किन कलर' पर खुलकर बातSocial Media

हाल ही में कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने सोशल मीडिया पर अपने रंगभेद को लेकर की गई टिप्पणियों पर पोस्ट शेयर किया, जिसने जमकर सुर्खियां बटोरीं थीं। सुहाना खान के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चल रही हैं। उन्होंने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनका ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

चित्रांगदा सिंह ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में रंगभेद करने वालों को लताड़ लगाते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की। चित्रांगदा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा, "Am Brown n Happy." यानि मैं सांवली हूं और खुश हूं। अपने कैप्शन के आगे चित्रांगदा ने एक खुश होने वाला इमोजी बनाया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब चित्रांगदा ने अपने रंग को लेकर खुलकर बात की है। बीते दिनों एक वेबसाइट के साथ बातचीत में चित्रांगदा ने बताया था कि, उन्होंने तो फेयरनेस क्रीम को एंडोर्स करने से भी मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि, उन्हें अपने स्किन टोन पर नाज है।

सुहाना खान के बाद चित्रांगदा सिंह ने की 'स्किन कलर' पर खुलकर बात
सुहाना खान के बाद चित्रांगदा सिंह ने की 'स्किन कलर' पर खुलकर बातSocial Media

बता दें कि, चित्रांगदा सिंह से पहले बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रंगभेद को बात की थी। सुहाना ने सोशल मीडिया पर बताया कि 'उन्हें कुछ लोग' काली और बदसूरत कहते थे। जब वो सिर्फ 12 साल की थी तब वो रंगभेद का पहली बार शिकार हुई थीं।" सुहाना के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

वहीं अगर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें, तो चित्रांगदा सिंह कुछ समय पहले फिल्म 'बाजार' में सैफ अली खान और राधिका आप्टे संग मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस समय चित्रांगदा सिंह के पास फिल्म 'बॉब बिसवास' है। कोविड-19 की वजह से इस फिल्म की शूटिंग को अभी होल्ड पर रखा गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com