अजय देवगन ने दी अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई, शेयर किया प्यार भरा पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) के बेटे युग (Yug Devgn) का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है।
अजय देवगन ने दी अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई, शेयर किया प्यार भरा पोस्ट
अजय देवगन ने दी अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई, शेयर किया प्यार भरा पोस्टSocial Media

बॉलिवुड के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) के बेटे युग (Yug Devgn) का आज जन्मदिन है। उनका बेटा युग आज 13 सितम्बर को 11 साल का हो गया है। इस खास मौके पर अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

अजय देवगन ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया पर 11 साल के युग की एक फोटो शेयर की है, जिसमें युग टी-शर्ट और शॉर्ट्स में और पानी के ऊपर बिछे जाल पर आराम से लेटे हुए नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे बॉय। हैप्पी का अर्थ है कि आपके आसपास होना युग। आपके जागने और मोमबत्तियों को फूंकने का इंतजार करूंगा।" अजय देवगन का ये पोस्ट फैंस खूब पसंद कर रहें हैं और इस पोस्ट पर फैंस युग को जन्मदिन की बधाई दे रहें हैं।

तनीषा मुखर्जी ने भी दी बधाई:

वहीं काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने भी युग को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हैपी बर्थडे मेरे युग्गा। मेरे समझदार, बुद्धिमान और प्यारे लड़के। मैं तुम्हें दिल से प्यार करती हूं। काजोल को यकीन नहीं हो रहा कि, वह 11 साल का हो गया।" सामने आई इस तस्वीर में तनिषा मुखर्जी युग को गालों पर किस कर रही हैं।

बता दें कि, अजय देवगन और काजोल की एक 18 साल की बेटी भी है, जिसका नाम न्यासा है। युग बहुत एथलेटिक हैं और कुछ समय पहले अपने वायरल वीडियो के लिए भी चर्चा में थे, जिसमें उन्हें वर्कआउट करते हुए देख फैन्स हैरान रह गए थे। अजय देवगन और काजोल की शादी साल 1999 में हुई थी। इसके बाद साल 2003 में बेटी न्यासा का जन्म हुआ और शादी के करीब 10 साल बाद युग का जन्म हुआ।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com