Akanksha Dubey Suicide
Akanksha Dubey SuicideRaj Express

Akanksha Dubey Suicide: 26 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, जानिए कौन थी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे?

आकांक्षा ने मुझसे शादी करोगी, वीरों के वीर, फाइटर किंग और कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी हिट फिल्मों में काम किया। यही नहीं आकांशा ने कई भोजपुरी एल्बम में भी काम किया है।

Akanksha Dubey Suicide: बीते दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने वाराणसी के सोमेंद्र होटल से आकांक्षा दुबे का शव बरामद किया है। आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या क्यों की, इसको लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जाँच करने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ आकांक्षा दुबे की आत्महत्या से उनके फैंस काफी दुखी है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर आकांक्षा दुबे कौन थीं और उन्होंने किन-किन फिल्मों में काम किया था?

मिर्जापुर में हुआ था जन्म :

बता दें कि आकांक्षा दुबे का जन्म 21 अक्टूबर 1996 को उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले के विंध्याचल में हुआ था। हालांकि वह बचपन में ही अपने परिजनों के साथ उत्तर प्रदेश से मुंबई आ गई थीं। उनके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई भी हैं। आकांक्षा दुबे के माता-पिता अपनी बेटी को पढ़ा-लिखाकर एक आईपीएस ऑफिसर बनाना चाहते थे। हालांकि दूसरी तरफ आकांक्षा दुबे को बचपन से एक्टिंग और डांस का काफी शौक था।

शुरुआत में नहीं मिली सफलता :

आकांक्षा दुबे ने शुरुआत में Tik Tok पर अपने अभिनय और डांस के वीडियो डालना शुरू किये। इसके बाद उन्होंने Instagram और YouTube पर भी अपने वीडियो डालना शुरू किए। इससे धीरे-धीरे उन्हें प्रसिद्धि मिलने लगी। इस बीच उनकी एक सहेली ने उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शरुआत करने की सलाह दी। आकांक्षा दुबे ने अपने करियर का पहला भोजपुरी एल्बम एसआरके म्यूजिक के साथ किया। हालांकि यह ज्यादा सफल नहीं हुआ।

कई हिट फिल्मों में किया काम :

शुरुआत में मिली असफलता से आकांक्षा दुबे काफी परेशान हो गई थीं। इसके चलते उन्होंने थोड़े दिनों के लिए ब्रेक लिया और फिर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाई। साल 2019 में आकांक्षा दुबे ने पहली भोजपुरी फिल्म ‘मेरी जंग मेरा फैसला’ में काम किया। इस फिल्म के बाद आकांक्षा दुबे ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आगे चलकर आकांक्षा ने मुझसे शादी करोगी, वीरों के वीर, फाइटर किंग और कसम पैदा करने वाले की 2 जैसी हिट फिल्मों में काम किया। यही नहीं आकांशा ने कई भोजपुरी एल्बम में भी काम किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com