अक्षय-ट्विंकल ने दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, शेयर किया पोस्ट

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण दवाईयों और ऑक्सीजन की कमी की खबरें आ रहे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार ने कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों की जान बचाने का जिम्मा उठाया है।
अक्षय-ट्विंकल ने दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स
अक्षय-ट्विंकल ने दान किए 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्सSocial Media

देश मे कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बाद हालात चिंता विषय बना हुआ हैं। कोरोना वायरस के दूसरी लहर के बाद देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है। अस्पतालों में बेड्स, दवाईयों और ऑक्सीजन की कमी की खबरें आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में तमाम बॉलिवुड सेलेब्स लोगों की हेल्प कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना भी इस मुश्किल घड़ी में मदद के लिए आगे आए हैं। इसकी जानकारी ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर दी है।

ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेत्री और राइटर ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ट्विंकल खन्ना ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट करके बताया कि, वह और उनके पति एक्टर अक्षय कुमार कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करते हुए 100 ऑक्सीजन कॉन्सेन्ट्रेटर डोनेट कर रहे हैं।

ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन में लिखा ये:

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "लंदन के दो डॉक्टर्स ने 120 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है। वहीं, अक्षय कुमार और मैंने 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की है। इस तरह से कुल मिलाकर 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स बांटे जाएंगे।"

इससे पहले ट्विंकल खन्ना ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, "कृपया, मुझे सत्यापित, भरोसेमंद और पंजीकृत एनजीओ के बारे में जानकारी दीजिए, जो 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स (प्रति मिनट 4 लीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाले) बांटने में मदद कर सके। ये कंसंट्रेटर्स सीधे यूके से उन तक पहुंचाए जाएंगे।"

आपको बता दें कि, इससे पहले अक्षय ने कोरोना मरीजों की मदद के लिए गौतम गंभीर फाउंडेशन को एक करोड़ रुपए दान किए थे। जिसके बाद गौतम ने ट्विटर पर अक्षय कुमार को धन्यवाद भी दिया था।

ट्विटर पर जो सेलेब्रिटी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए जिन कलाकारों और फ़िल्म शख्सियतों के ट्विटर हैंडल सक्रिय हैं, उनमें प्रियंका चोपड़ा, सोनू सूद आदि शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com