अक्षय कुमार ने साल के पहले दिन किया गायत्री मंत्र का जाप, शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने नए साल का स्वागत आध्यात्मिक तरीके से किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।
अक्षय कुमार ने साल के पहले दिन किया गायत्री मंत्र का जाप
अक्षय कुमार ने साल के पहले दिन किया गायत्री मंत्र का जापSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहें हैं। अक्षय कुमार ने नए साल का स्वागत आध्यात्मिक तरीके से किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। उन्होंने नए साल की शुरुआत भी भोर में उठकर और गायत्री मंत्र पढ़कर अपने पुराने अंदाज में ही की।

अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो:

अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में मालदीव की खूबसूरत लोकेशन दिखाई दे रही है। एक तरफ सूर्य उदय हो रहा है, तो दूसरी तरफ अक्षय सूरज की तरफ हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र पढ़ रहे हैं। उनका ये डेली रुटीन है, जिसे वो कभी टूटने नहीं देते हैं।

अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "नया साल, वही मैं। उठा और अपने पुराने दोस्त सूरज को बधाई दी और 2022 की शुरुआत पॉजिटिव चीजों के साथ किया सिवाय कोविड के, सभी की सेहत और खुशी के लिए प्रार्थना, हैप्पी न्यू ईयर।"

अक्षय कुमार द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहें हैं और इसपर खूब रिएक्शन दे रहें हैं। बता दें कि, अक्षय ने वाइफ ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा के साथ न सिर्फ मालदीव में नए साल का जश्न मनाया, बल्कि ट्विंकल का बर्थडे भी वहीं पर सेलिब्रेट हुआ। 'अतरंगी रे' की रिलीज के बाद ही अक्षय मालदीव चले गए थे और परिवार के साथ वहां क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

वहीं अगर अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें, तो हाल ही में कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म 'सूर्यवंशी' 200 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म रही। अक्षय कुमार कई प्रोजेक्ट में बिजी चल रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'रामसेतू', 'बच्चन पांडेय', 'ओएमजी 2' और 'रक्षा बंधन' शामिल हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com