अक्षय का खुलासा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी में असली अंडरटेकर से नहीं की Fight

बॉलीवुड अभिनेता हाल ही में अक्षय कुमार ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में उन्होंने अंडरटेकर नहीं, बल्कि Brian Lee को हराया था।
अक्षय का खुलासा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी में असली अंडरटेकर से नहीं की Fight
अक्षय का खुलासा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी में असली अंडरटेकर से नहीं की FightSyed Dabeer Hussain - RE

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अक्षय कुमार ने हाल ही में अब फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' के 25 साल पूरे होने के मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट:

अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' को याद करते हुए एक दिलचस्प पोस्ट शेयर किया है। फिल्म में दिखाया गया था कि, अक्षय कुमार का किरदार फाइट में द अंडरटेकर को हरा देता है। इस सीन के बारे में अक्षय ने स्पष्ट किया कि, इस फिल्म में वास्तव में अंडरटेकर नहीं थे, बल्कि Brian Lee थे, जिन्होंने अंडरटेकर का किरदार निभाया था।

अक्षय कुमार ने किया खुलासा:

अभिनेता अक्षय कुमार ने एक मीम को रीट्वीट करते हुए लिखा है, "खिलाड़ियों का खिलाड़ी' को रिलीज हुए कल 25 साल पूरे हो जाएंगे, इस मौके पर एक मजेदार बात। सच यह है कि, वह रेसलर ब्रायन ली थे, जिन्होंने फिल्म में द अंडरटेकर की भूमिका निभाई थी।" इस पोस्ट में ब्रॉक लेसनर, ट्रिपल एच, रोमन रेंस के साथ-साथ अक्षय कुमार की भी फोटो लगी हुई है।

बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' को रिलीज हुए कल 25 साल पूरे हो जाएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री रेखा और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में नजर आईं थी। 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' अक्षय की हिट मूवी में से एक है। अब अक्षय के इस पोस्ट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अक्षय पिछली बार फिल्म 'लक्ष्मी' में नजर आए थे। अब उनकी कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार है। अक्षय की फिल्म 'सूर्यवंशी' रिलीज के लिए बिलकुल तैयार है। हाल ही में खबर आई थी कि, उनकी ये फिल्म इस साल 15 अगस्त पर रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा अक्षय कुमार 'बेल बॉटम', 'अतरंगी रे', 'बच्चन पांडे', 'पृथ्वीराज', 'रक्षा बंधन' और 'राम सेतु' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com