जन्मदिन पर माँ को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, शेयर की माँ के साथ तस्वीर
जन्मदिन पर माँ को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, शेयर की माँ के साथ तस्वीरSocial Media

जन्मदिन पर माँ को याद कर भावुक हुए अक्षय कुमार, शेयर की माँ के साथ तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी माँ को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का आज जन्मदिन है। अक्षय कुमार आज 54 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 9 सितंबर, 1967 को अमृतसर में हुआ था। उनके जन्मदिन के एक दिन पहले उनकी मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया। ऐसे में आज जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपनी मां को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी मां उनके गाल पर किस करती हुई दिखाई दे रहीं हैं।

उन्होंने इस तस्वीर जो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "कभी इस तरह नहीं चाहता था, लेकिन मुझे यकीन है कि, मां वहीं से मेरे लिए हैप्पी बर्थडे गा रही हैं। संवेदना प्रकट करने और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। जिंदगी चलती रहती है।"

फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी दिया रिएक्शन:

अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहें हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स दोनों ने कमेंट किए हैं। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए हार्ट इमोजी बनाया है। वहीं पुलकित सम्राट, सोफी चौधरी, सुधांशु पांडे समेत बाकी सेलेब्स ने कमेंट किया है। जैकलिन फर्नांडीस ने कॉमेंट कर अक्षय को बर्थडे विश किया है।

8 सितंबर को हुआ अरूणा भाटिया का निधन:

बता दें कि, बीते दिन अक्षय कुमार की मां अरूणा भाटिया का बुधवार सुबह मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में निधन हो गया। इस बारे में एक्टर ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी। बता दें, अरूणा भाटिया कुछ दिनों से बीमार थीं, जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार ना देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

अक्षय कुमार का करियर:

वहीं अगर अभिनेता अक्षय कुमार के करियर की बात करें, तो अक्षय कुमार ने अपने एक्टिंग के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। अक्षय कुमार ने साल 1991 में आई फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होने अब्बास मस्तान की फिल्म 'खिलाड़ी' में काम किया, ये फिल्म उनके करियर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई। जिसके बाद अक्षय कुमार को खिलाड़ी कुमार कहा जाने लगा। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com