अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का निधन हो गया है। इसकी जानकारी अक्षय कुमार ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है।
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारीSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का निधन हो गया है। इसकी जानकारी अक्षय कुमार ने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। अक्षय की मां लंबे समय से बीमार चल रहीं थी। हाल ही में एक्टर शूटिंग छोड़कर मां को देखने के लिए भारत वापस आए थे। अक्षय की मां आईसीयू में भर्ती थीं। अक्षय कुमार की मां के निधन की खबर सामने आने के बाद सभी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहें हैं।

अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने मां के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "वो मेरा अहम हिस्सा थीं, आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है। मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं और अब वह पापा के पास पहुंच गई हैं। हमें आप सभी की प्रार्थनाओं की जरूरत हैं, क्योंकि अभी हमारा परिवार इस मुश्किल समय से जूझ रहा है। ओम शांति।"

इससे पहले अक्षय कुमार ने बीते दिन अपने प्रशंसकों से उनकी मां के लिए दुआ करने के लिए अपील की थी और उन्हें धन्यवाद किया था। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, "मैं आपकी चिंता और मां के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना से अभिभूत हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत कठिन समय है। आप सभी की प्रार्थनाओं से बहुत मदद मिलेगी।"

बता दें कि, हाल ही में कुछ दिनों पहले अक्षय की मां अरुणा भाटिया को मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दौरान अरुणा की हालत गंभीर थी। अक्षय कुमार उस वक्त शूटिंग में बिजी थे। वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंड्रेला' की शूटिंग के लिए लंदन में थे। लेकिन जैसे ही अक्षय को अपनी मां की बीमारी की जानकारी मिली, वह तुरंत लंदन से मुंबई आ गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com