आलिया-रणबीर आज लेंगे सात फेरे
आलिया-रणबीर आज लेंगे सात फेरेSocial Media

आलिया-रणबीर आज लेंगे सात फेरे, हल्दी के लिए नीतू, सोनी सहित पहुंचे कई स्टार्स

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।पंजाबी रीति- रिवाज से होने वाली इस शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

राज एक्सप्रेस। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पांच साल से रिलेशन में रहने के बाद दोनों आज गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रणबीर और आलिया के प्रशंसकों को उनके शादी में बंधने का बेसब्री से इंतजार है। फैंस इन दोनों की शादी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं।

वास्तु अपार्टमेंट में होगी शादी:

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में होगी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज यानी 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पंजाबी रीति- रिवाज से होने वाली इस शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। साथ ही अपनी शादी को सुपर सीक्रेट बनाए रखने के लिए दोनों के परिवार की तरफ से कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।

शादी में ये होंगे शामिल:

शादी की सेरेमनी में शामिल होने के लिए नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान सहित कई सेलेब्रिटीज मौके पर पहुंच चुके हैं। रणबीर की मां नीतू और आलिया की मां सोनी के अलावा इनकी बहनों रिद्धिमा, शाहीन व अन्य कई रिश्तेदारों को गुरुवार सुबह वास्तु में पहुंचते हुए देखा गया। यह शादी परिवार के सदस्यों और कुछ चुनिंदा दोस्तों की उपस्थिति में होने वाली है।

बता दें कि, आलिया और रणबीर की शादी समारोह की शुरुआत बीते दिन बुधवार को वास्तु में गणेश भगवान के पूजन के साथ हुई। आलिया और रणबीर की प्री-वेडिंग सेरेमनी भी इनके घर पर हुई है। सोशल मीडिया पर इनके घर की तस्वीरें वायरल हुईं है, जिनमें इनकी बिल्डिंग को फूलों से सजा हुआ देखा जा सकता है।

सेरेमनी में साहिल हुए ये सितारें:

बुधवार शाम को हुई सेरेमनी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, करण जौहर जैसे कई करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शिरकत करते नजर आए। इस बीच, नीतू और रिद्धिमा कपूर ने मीडिया से इस बात की पुष्टि की है कि, दोनों की शादी गुरुवार दोपहर दो बजे होगी।

करिश्मा कपूर ने शेयर की ये तस्वीर
करिश्मा कपूर ने शेयर की ये तस्वीरSocial Media

करिश्मा कपूर ने शेयर की ये तस्वीर:

रणबीर और आलिया की शादी से पहले बीते दिन यानी बुधवार को इस कपल की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई कलाकार शामिल हुए। मेहंदी में पहुंचीं रणबीर कपूर की बहन अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक मेहंदी की तस्वीर शेयर की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co