आलिया भट्ट ने मनाया नाना का 93वां बर्थडे, कपूर फैमिली हुई शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नाना का 93वां जन्मदिन मनाया है। इस सेलिब्रेशन में रणबीर कपूर और उनकी फैमिली भी शामिल हुई।
आलिया भट्ट ने मनाया नाना का 93वां बर्थडे
आलिया भट्ट ने मनाया नाना का 93वां बर्थडेSocial Media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नाना का 93वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके को आलिया ने अपने पूरे परिवार के साथ मनाया। इस दौरान रणबीर कपूर की पूरी फैमिली मौजूद रही। आलिया भट्ट ने अपने नाना के बर्थडे सेलीब्रेशन की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो वायरल हो रही है।

आलिया भट्ट ने शेयर की तस्वीरें:

आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नाना के बर्थडे पार्टी की तस्वीरों को शेयर किया है। आलिया भट्ट द्वारा शेयर किए इस पोस्ट में उनके नाना के साथ आलिया, उनकी मम्मी सोनी और बहन शाहीन भट्ट नजर आ रही हैं। आलिया के संग कपूर परिवार की मस्ती सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो को लोग देखकर काफी खुश हैं।

आलिया भट्ट ने मनाया नाना का 93वां बर्थडे
आलिया भट्ट ने मनाया नाना का 93वां बर्थडेSocial Media

रिद्धिमा कपूर ने भी शेयर की तस्वीरें:

आलिया भट्ट के साथ-साथ रिद्धिमा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें रणबीर कपूर भी दिखाई दे रहें हैं। रिद्धिमा कपूर साहनी ने आलिया भट्ट के नाना के जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरों की एक रील अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर की हैं। जिसमें बर्थडे बॉय के साथ कपूर फैमली को पोज देते हुए देखा जा सकता है।

आलिया भट्ट ने मनाया नाना का 93वां बर्थडे
आलिया भट्ट ने मनाया नाना का 93वां बर्थडेSocial Media

सोनी राजदान ने शेयर किया पोस्ट:

वहीं आलिया भट्ट की माँ सोनी राजदान ने अपने पापा के बर्थडे पर उनकी एक फोटो शेयर की है। इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ लंबा चौड़ा बर्थडे नोट लिख अपने पिता के लिए अपना प्यार जताया। सोनी राजदान का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में:

वहीं अगर अभिनेत्री आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो इन दिनों अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के अलावा, आलिया के पास अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' और करण जौहर की मल्टीस्टारर 'तख्त' है। इसके अलावा आलिया 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली की 'आरआरआर' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो लीड एक्ट्रेस सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके अलावा अभिनेता अजय देवगन, राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com