बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने रिश्ते को लेकर आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। शादी की चर्चाओं के बीच दिवाली के खास मौके पर साथ देखे गए। दोनों ने इस साल साथ में दिवाली सेलिब्रेट की, इतना ही नहीं दोनों साथ में माता के दर्शन करने भी पहुंचे। दोनों की साथ की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं।
आलिया भट्ट ने शेयर की फोटो:
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। खास बात ये है कि, इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में नज़र आ रहे हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने इस दौरान ब्लू कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणबीर ने ब्लैक कलर का कुर्ता पजामा पहना था, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।
यह पहली बार है, जब आलिया ने रणबीर के साथ इस तरह पोज देते हुए तस्वीर पोस्ट की है।आलिया भट्ट ने फोटो शेयर करते प्यारा सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "और थोड़ा प्यार... हैप्पी दिवाली।"
मां काली का लिया आशीर्वाद:
बता दें, मुंबई के 'नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति' के पंडाल में काली पूजा के मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही मां काली का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए। रणबीर और आलिया दोनों ने मां की पूजा अर्चना कर पैपराजी के पोज दिए और बिना कुछ बात किए वहां से निकल गए।
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में:
वहीं अगर आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' से तेलेगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं, जिसमें वो एक्टर राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा वो संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी नई फिल्म 'जी ले जरा' की अनाउंसमेंट की, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी होंगी। इसके अलावा आलिया, रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आएंगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।