अमित साध ने देश के जवानों के लिए दिया ये खास संदेश!

ज़ी5 ओरिजिनल 'जीत की ज़िद' का दमदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया था जिसने सभी का दिल जीत लिया है। यह कारगिल युद्ध के नायक मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की वास्तविक जीवन की कहानी का एक प्रमाण है।
अमित साध ने देश के जवानों के लिए दिया ये खास संदेश!
अमित साध ने देश के जवानों के लिए दिया ये खास संदेश!Social Media

राज एक्सप्रेस। ज़ी5 ओरिजिनल 'जीत की ज़िद' का दमदार ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया था, जिसने सभी का दिल जीत लिया है। यह कारगिल युद्ध के नायक मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की वास्तविक जीवन की कहानी का एक प्रमाण है, जिन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी, चाहे वह युद्ध हो या व्यक्तिगत जीवन। यह सीरिज़ मेजर दीप सिंह के जीवन पर प्रकाश डालती है। एक सिपाही के जीवन को बेहद जोशीले एक्शन दृश्यों और सेना के विभिन्न अभियानों के साथ सीरिज़ में दर्शाया गया है, जिसका स्तर पहले नहीं देखा गया है।

कल देशभर में 'आर्मी डे' का जश्न मनाया जाएगा। ऐसे में, सीरीज़ के मुख्य नायक अमित साध ने देश के वीर जवानों के लिए एक खास संदेश साझा किया है। अभिनेता कहते हैं,"शौर्य और कीर्ति की मिसाल है हमारे देश का हर एक जवान। वो हैं तो हम हैं और उनकी रखवाली से ही इस देश का हर एक नागरिक चेन की नींद सो पाता है। आर्मी डे के इस अवसर पर उन्हें मेरा सलाम और ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ।"

‘जीत की ज़िद’ में प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी होगी जिसमें अमित साध, अमृता पुरी और सुशांत सिंह शामिल होंगे। यह विज्ञापन फिल्म निर्देशक विशाल मंगलोरकर द्वारा निर्देशित और बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित है। इस शो के साथ शानदार फिल्म निर्माता बोनी कपूर अपना डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि ‘जीत की ज़िद’ का प्रीमियर 22 जनवरी को ज़ी5 पर किया जाएगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com