अमित टंडन ने मौनी रॉय पर लगाया आरोप, कहा- उसने मेरी पत्नी रूबी का इस्तेमाल किया

अमित टंडन (Amit Tandon) ने हाल ही में मौनी रॉय पर आरोप लगते हुए कहा कि, उन्होंने उनकी पत्नी रूबी टंडन (Ruby Tandon) का इस्तेमाल किया और जब रूबी मुश्किल में फंसी थीं तो उन्होंने रूबी को छोड़ दिया।
अमित टंडन ने मौनी रॉय पर लगाया आरोप
अमित टंडन ने मौनी रॉय पर लगाया आरोपSyed Dabeer Hussain - RE

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में टेलीविजन अभिनेता अमित टंडन (Amit Tandon) ने मौनी रॉय को लेकर बड़ा बयान दिया है। हाल ही में अमित टंडन ने मौनी रॉय पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मौनी रॉय पर आरोप लगाया है कि, उन्होंने उनकी पत्नी रूबी टंडन (Ruby Tandon) का इस्तेमाल किया और जब रूबी मुश्किल में फंसी थीं, तो उन्होंने रूबी को छोड़ दिया।

अमित टंडन ने लगाया मौनी रॉय पर आरोप:

हाल ही में ई-टाइम्स के साथ बातचीत में अमित टंडन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि, मैं जिंदगी में कभी मौनी रॉय का चेहरा देखने में दिलचस्पी रखूंगा। इस लड़की ने मेरी पत्नी को इस्तेमाल किया है। हमें लगा कि वह जेन्युइन है, लेकिन जब रूबी मुसीबत में थी, मौनी ने उसका साथ छोड़ दिया। जैसे लोगों के चेहरे बदलते हैं, वैसे ही हुआ। हम मौनी का एक नया चेहरा देख रहे हैं, यह वह मौनी नहीं है जिसे हम जानते थे।"

मौनी के लिए कोई माफी नहीं है...

अमित टंडन ने आगे कहा, "हमने उसे एक जेन्युइन पर्सन के रूप में माना, उसने रूबी की आत्मा को चोट पहुंचाई है। मिस रॉय, आपने रूबी को तब छोड़ दिया जब वह जीरो पर थी, आज वह पहले से बड़ी है। मौनी के लिए मेरी पत्नी रूबी बहुत चीजें करती थी। उन्होंने उसके लिए अपना खाना तक छोड़ा है। हमारी तरफ से मौनी के लिए कोई माफी नहीं है। मैंने रूबी से कहा कि, अगर वह कभी अपनी लाइफ में वापस स्वीकार करती हैं, तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। उनके आसपास भी वह नहीं जाएंगी।"

इन सीरियलों में किया काम:

बता दें कि, अभिनेता अमित टंडन ने 2007 में त्वचा विशेषज्ञ रूबी से शादी की थी। दोनों 2017 में अलग भी हो गए थे, लेकिन 2019 में उनकी सुलह हो गई। वहीं अगर अमित टंडन के करियर की बात करे, तो अमित 'इंडियन आइडल' में बतौर प्रतिभागी शामिल हुए थे। इसके बाद वो रियलिटी शो 'जो जीता वही सुपरस्टार' और 'जरा नचके दिखा' में नजर आ चुके हैं। अमित टंडन 'कैसा ये प्यार है' में पृथ्वी बोस, 'दिल मिल गए' में डॉ. अभिमन्यु मोदी, 'ये हैं मोहब्बतें' में सुब्रह्मण्यम चंद्रन और 'कसम तेरे प्यार की' में अभिषेक खुराना का किरदार निभाया था और उन्हें काफी पसंद भी किया गया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com