अमिताभ बच्चन ने की अंग दान करने की घोषणा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर अपने ऑर्गन दान करने की घोषणा की है।
अमिताभ बच्चन ने की अंग दान करने की घोषणा
अमिताभ बच्चन ने की अंग दान करने की घोषणाSocial Media

महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो सोशल मीडिया के जरिए सारी बातों की जानकारी शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए एक जानकारी शेयर की है, जिसकी वजह से वो चर्चा में बने हुए हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑर्गन दान करने की घोषणा की है। बिग बी प्राकृतिक आपदाओं या किसी अन्य मुश्किल वक्त के समय हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं। वह हर तरह से परेशान लोगों की मदद करने के लिए आगे आते रहते हैं। उनके अंगदान करने की घोषणा की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट:

महानायक अमिताभ बच्चन ने अंगदान करने घोषणा अपने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके कोट पर एक छोटा सा ग्रीन कलर का रिबन लगा नजर आ रहा है। अपनी इस तस्वीर को साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट में लिखा, "मैं एक शपथ ले चुका, अंगदाता हूं। मैंने ये ग्रीन रिबन इसकी पवित्रता के लिए पहना हुआ है।"

अमिताभ बच्चन ने बुधवार सुबह एक दूसरे ट्वीट में बताया कि, वे पेंगोलिन मास्क पहनकर काम पर जा रहे हैं और रोजाना 15 घंटे काम कर रहे हैं। इस ट्वीट के साथ भी उन्होंने अपना एक फोटो शेयर किया। अमिताभ इन दिनों केबीसी के नए सीजन में नजर आ रहे हैं।

यूजर कर रहे हैं तारीफ:

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर उनके इस ट्वीट को पंसद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अमिताभ बच्चन की तारीफ भी कर रहे हैं। Prakash Tailor नाम के यूजर ने अमिताभ बच्चन के इस फैसले पर अपने ट्वीट में लिखा, "मैं एक अंगदाता हूं जो आपके द्वारा प्रेरित किया गया है।"

एक यूजर ने किया ट्वीट:

वहीं THUGS OF Amitabh Bachchan नाम के यूजर ने लिखा, "गुरुदेव अमिताभ सर, मैं एक प्रतिज्ञाबद्ध अंगदाता हूं। तीन साल पहले मैंने अपनी शरीर के सभी अंग दान किए।" इनके अलावा अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर और भी कई सोशल मीडिया यूजर और फैंस ने कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com