अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर समेत इन बॉलीवुड सेलेब्स ने दी शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं

Navratri 2021: आज से देशभर में से शारदीय नवरात्र (Navratri) की शुरुआत हो गई है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।
Amitabh Bachchan Anupam Kher and other Bollywood celebs wishes Shardiya Navratri
Amitabh Bachchan Anupam Kher and other Bollywood celebs wishes Shardiya NavratriSocial Media

Navratri 2021: आज से देशभर में से शारदीय नवरात्र (Navratri) की शुरुआत हो गई है। पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। ये हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस खास मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन, सुष्मिता सेन, अनुपम खेर, संजय दत्त, हेमा मालिनी सहित अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं।

अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) अपने सोशल मीडिया के जरिए हर त्यौहार पर सभी को शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा है, "आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ दुर्गा हम सबकी रक्षा करे और हमें स्वस्थ रखें।"

अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट:

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी अपने सोशल मीडिया के जरिए नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा के मंत्र को लिखा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥" इसके आगे उन्होंने लिखा है, "नवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं।"

परेश रावल ने किया ट्वीट:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री हैं। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लेने के कारण माता का नाम शैलपुत्री पड़ा। इनकी कृपा से धन, धान्य और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।"

सुष्मिता सेन ने शेयर की ये तस्वीर:

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपने इंस्टाग्राम पर मां दुर्गा की एक तस्वीर शेयर की है उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, "सुभो देवी पक्ष, मां दुर्गा अपनी सारी महिमा में, नई शुरुआत, आशा और साहस की प्रचुरता ... और निश्चित रूप से प्यार!!! शुभ दुर्गा पूजा और एक धन्य नवरात्रि आपको और आपके सभी प्रियजनों को!!!"

हेमा मालिनी ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर नवरात्र की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "शुभ नवरात्र आज से शुरू हो रहे हैं, जब मां दुर्गा 9 दिनों के लिए हमारे बीच रहती हैं, अपना आशीर्वाद बरसाती हैं और बुराई महिषासुर की विजय का जश्न मनाने के लिए विजया दशमी के साथ समाप्त होती हैं। ये पवित्र दिन हम सभी को लाभान्वित करें, सभी के लिए शांति और खुशी लाए। हैप्पी नवरात्रि!"

संजय दत्त ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "यहां सभी को ढेर सारी खुशियों और शांति से भरपूर #नवरात्रि की शुभकामनाएं! आपकी सभी सफलताएँ और आकांक्षाएँ पूरी हों!"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com