नव्या नवेली नंदा के इस काम पर अमिताभ बच्चन को हुआ गर्व, कमेंट कर कही यह बात

अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोती नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) इन दिनों एक मैगजीन के कवर पेज छपी उनकी फोटो को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं।
नव्या नवेली नंदा के इस काम पर अमिताभ बच्चन को हुआ गर्व
नव्या नवेली नंदा के इस काम पर अमिताभ बच्चन को हुआ गर्वSocial Media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की पोती नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन उनकी पॉप्युलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं हैं। नव्या नवेली आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। नातिन नव्या नवेली नंदा इन दिनों एक मैगजीन के कवर पेज छपी उनकी फोटो को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। इस मैगजीन के कवर पेज को नव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसपर उनके नाना अमिताभ बच्चन ने उन्हें बधाई दी है।

मैगजीन के कवर पेज पर छाईं नव्या:

हाल ही में नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने एचटी ब्रंच के कवर पर जगह बनाई है जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। 23 वर्षीय नव्या के साथ कवर पर मल्लिका साहनी, अहिल्या मेहता और प्रज्ञा साबू भी दिखाई दे रही हैं। नव्या ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर बात की है। उनके इस पोस्ट पर सभी कमेंट कर रहे हैं।

नव्या ने कैप्शन में लिखा ये:

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, "आइए महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में बात करते हैं। आइए इन बातचीत को आसान बनाते हैं और समाधानों को और सरल बनाएं। आइए इसके बारे में तब तक बात करते रहें जब तक इससे जुड़ी भ्रांतियां खत्म नहीं हो जातीं। आइए महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल के नजरिए को बदलने की दिशा में काम करते रहें, क्योंकि हम बस अभी शुरुआत कर रहे हैं।"

अमिताभ बच्चन ने किया कमेंट:

नव्या नवेली के इस पोस्ट पर फैंस के साथ कई सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर नव्या के नाना अमिताभ बच्चन ने कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा है, "तुम पर गर्व है नव्या, लव यू।" उनकी मां श्वेता बच्चन ने लिखा, "ब्रावो आरा।" वहीं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने लिखा है, "अमेजिंग।" इनके अलावा शनाया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, महीप कपूर और सोनाली बेंद्रे ने पोस्ट पर कमेंट किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com