मुंबई पॉवर कट पर कंगना रनौत का संजय राउत पर तंज, बिग बी ने कही यह बात

देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई में बिजली की सप्लाई अचानक बंद गई है। ग्रिड फेल होने के बाद बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।
मुंबई पॉवर कट पर कंगना का संजय राउत पर तंज, बिग बी ने कही यह बात
मुंबई पॉवर कट पर कंगना का संजय राउत पर तंज, बिग बी ने कही यह बातSyed Dabeer Hussain - RE

देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई में बिजली की सप्लाई अचानक बंद गई है। मुंबई टाउनशिप में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट (BEST) ने कहा कि, बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट से ग्रिड फेल हो गई है। इसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के सेलेब्स भी परेशान हो गए हैं। ग्रिड फेल होने के बाद बॉलीवुड के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।

अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई में हुए पावर कट को लेकर ट्वीट किया है। अमिताभ बच्चन ने लिखा है, "पूरे शहर में बिजली चली गई है। किसी भी तरह इस मैसेज को कर पाया हूंम। शांति बनाए रखें और सबकुछ ठीक होगा।"

कंगना रनौत ने साधा महाराष्ट्र सरकार पर निशाना:

मुंबई में बिजली जाने पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी ट्वीट किया और संजय राउत और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, "मुंबई में पावरकट, इस बीच महाराष्ट्र सरकार क-क-क......कंगना कर रही है।" फैंस कंगना के इस तंज भरे अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

अरमान मलिक-अनुपम खेर ने किया ट्वीट:

कंगना के अलावा संगीतकार और गायक अरमान मलिक ने भी पावर कट को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "लाइट्स आउट पावरकट।"

वहीं अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, "बत्ती गुल।" वीर दास ने लिखा, 'बगैर बिजली के मुंबई में सब कुछ बहुत मुश्किल है।"

दिव्यंका त्रिपाठी ने किया ट्वीट:

टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी ने भी पावर कट को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "काम से निकले, अब बेकार और बेज़ार से फिर रहे हैं, भई कोई बताएगा आज बंबई में बिजली क्यों नहीं है?" #PowerOutage, #PowerCut, #Mumbai

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co