अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत समेत इन सितारों ने दी दशहरे की शुभकामनाएं

आज देशभर में दशहरे (Dussehra) का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज असत्य पर सत्य की विजय का दिन है। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं।
अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत समेत इन सितारों ने दी दशहरे की शुभकामनाएं
अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत समेत इन सितारों ने दी दशहरे की शुभकामनाएंSudha Choubey - RE

आज देशभर में दशहरे (Dussehra) का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज असत्य पर सत्य की विजय का दिन है। आज ही के दिन रावण को मारकर श्रीराम ने माता सीता को मुक्त कराया था। ये त्यौहार नौ दिनों की नवरात्रि के खत्म होने के बाद मनाया जाता है। इस मौके पर हर कोई दशहरे की शुभकामनाएं दे रहा है। ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स पीछे कैसे रह सकते हैं। बॉलीवुड के सितारों ने दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो हर त्यौहार पर अपने प्रसंशकों को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "हैप्पी दशहरा।"

अभिषेक बच्चन ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "प्रेम, शांति और ख़ुशियों के साथ, आपके जीवन में हमेशा सत्य की जीत हो। आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ।"#दशहरा #विजयदशमी

हेमा मालिनी ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। सकारात्मक ऊर्जा हमेशा नकारात्मक को दूर करे, जिससे हर जगह शांति और समृद्धि आए।"

निम्रत कौर ने दी बधाई:

बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!! हो सकता है कि, प्रकाश और सभी चीजें विजयी हों जो अपने साथ लाती हैं…#HappyDussehra2021."

कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने सभी फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं।

कंगना रनौत ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कंगना रनौत ने दी दशहरा की शुभकामनाएंSocial Media

परेश रावल ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, "नवरात्रि का समापन दुर्गा विसर्जन के साथ होता है। आज मां जल में समाहित हो जाती हैं, एवं भक्तगण मां से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते हैं।" इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसपर लिखा है विजयदशमी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co