अंगद बेदी ने दी नेहा धूपिया को जन्मदिन की बधाई, शेयर किया दिल छू जाने वाला पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके पति अंगद बेदी ने एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
अंगद बेदी ने दी नेहा धूपिया को जन्मदिन की बधाई
अंगद बेदी ने दी नेहा धूपिया को जन्मदिन की बधाईSocial Media

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया (Neha Dhupia) का आज जन्मदिन है। नेहा धूपिया आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

अंगद बेदी ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता अंगद बेदी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर नेहा धूपिया को जन्मदिन की बधाई दी है। अंगद बेदी ने इस पोस्ट में दिल छू जाने वाला नोट लिखा है जिसको फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अंगद बेदी ने नेहा धूपिया संग फोटो शेयर की है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

अंगद बेदी ने कैप्शन में लिखा ये:

अंगद बेदी ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मेरी ताकत के स्तंभ को हैप्पी बर्थडे। आपको सिर्फ 27 अगस्त को ही जश्न मनाने की जरूरत नहीं है, बल्कि जीवन भर हर रोज मनाया जाना चाहिए। वाहेगुरु आपको वो सब कुछ दें, जिसकी आप कामना करती हैं और भी बहुत कुछ। सिर ऊंचा करके आगे बढ़ते रहिए। मैं इस जीवन में आपकी अद्भुत यात्रा का एक छोटा सा हिस्सा हूं.. मैं आशा करता हूं कि हम आने वाले सालों को एक साथ में यादगार बनाएंगे। मैं हमेशा आपका हाथ पकड़ूंगा। आप जैसी हैं, वैसी ही वास्तविक रहें। आई लव यू मेहर की मां।"

साल 2018 में की शादी:

बता दें कि, नेहा धूपिया साल 2002 में मिस इंडिया का खिताब जीता, उन्होंने शादी के बाद और बेटी के पैदा होने के बाद से लेकर परिवार पर अधिक फोकस किया है। नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से अचानक शादी की। शादी के 6 महीने बाद 18 नवंबर 2018 को उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ। नेहा धूपिया शादी के पहले ही प्रेगनेंट हो गईं थीं और इसी कारण दोनों ने गुरुद्वारे में जल्दी शादी करने का फैसला किया था।

आपको बता दें कि, नेहा धूपिया जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। नेहा ने कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। नेहा धूपिया ने अपने सोशल मीडिया पर पति अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co