पत्नी सुनीता के बर्थडे पर अनिल कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, तस्वीरें वायरल

अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने एक खास पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वाइफ संग अपनी जर्नी बताई है।
पत्नी सुनीता के बर्थडे पर अनिल कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
पत्नी सुनीता के बर्थडे पर अनिल कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्टSudha Choubey - RE

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनिल कपूर की पत्नी सुनीता 25 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। सुनीता लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। इस खास दिन पर अनिल ने ही नहीं बल्कि उनकी बेटी सोनम कपूर सहित परिवार के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। सुनीता कपूर के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं।

अनिल कपूर ने शेयर की तस्वीरें:

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उन्हें जन्मदिन ​की ढ़ेर सारी बधाई दी है। वहीं अनिल ने इस मौके पर एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता के साथ संघर्ष के दिनों को याद करते हुए लिखा है, "मेरी जिंदगी का प्यार सुनीता कपूर के लिए.. ट्रेन के थर्ड क्लास कंपार्टमेंट्स से लेकर लोकल बस, रिक्शा तक और फिर काली-पीली टैक्सी में ट्रैवलिंग करने तक, इकोनॉमी से बिजनेस और फिर फर्स्ट क्लास में उड़ने तक, साउथ में कराइकुडी जैसे गांवों में छोटे-छोटे होटलों से निकलकर लेह-लद्दाख में तंबू में रहने तक... हमने अपने चेहरे पर मुस्कान और दिलों में प्यार के साथ यह सब किया है।"

अनिल कपूर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, "ये मिलियन में से कुछ वजह हैं कि, मैं तुमसे प्यार करता हूं। आप मेरी मुस्कुराहट के पीछे कारण हैं और आपकी वजह से ही हमारा सफर इतनी खुशी के साथ पूरा हुआ है। मेरी जिंदगी के पार्टनर के रूप में पाकर मैं खुद को आज, हर दिन और हमेशा धन्य महसूस करता हूं। हैप्पी बर्थडे, हमेशा ढेर सारा प्यार।"

सोनम कपूर ने भी दी जन्मदिन की बधाई:

अनिल कपूर के अलावा उनकी बेटी व एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी अपनी मां को बर्थडे विश किया है। सोनम कपूर ने अपनी मां सुनीता के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही इस खास दिन पर वो अपनी मां को बहुत मिस कर रही हैं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "मां’ बहुत ही सिंपल शब्द है, लेकिन मेरे लिए, शायद ही किसी ने इसका मतलब सुना हो। आज मैं जो कुछ भी हूं, उनकी वजह से। मेरी मां के प्यार ने मुझे रास्ता दिखाया। लव यू मम्मा। मुझे उम्मीद है कि, मैं जल्द ही आपसे मिलूंगी और आपको हग करूंगी। मैं आपको बहुत मिस करती हूं और उससे भी ज्यादा मैं आपसे प्यार करती हूं, हैप्पी हैप्पी बर्थडे।"

कैसी हैं तस्वीरें:

सोनम कपूर द्वारा शेयर की गई पहली, तीसरी और चौथी तस्वीर में सोनम अपनी मां के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं। दूसरी उनकी मां की पुरानी फोटो है। इनमें से एक फोटो में अनिल और सुनीता नजर आ रहे हैं व एक फोटो में सोनम की मां अकेली दिख रहीं हैं। वहीं, बाकी की फोटोज में सुनीता, सोनम और उनकी बहन रिया कपूर को पोज देते हुए देखा जा सकता है।

10 साल तक डेट करने के बाद की शादी:

सुनीता और अनिल कपूर ने शादी से पहले एक-दूसरे को 10 सालों तक डेट किया था। सुनीता से अनिल ने पहली बार फोन पर बात की थी। उस वक्त अनिल कपूर कोई स्टार नहीं, बल्कि एक स्ट्रगलर थे। सुनीता से कॉल पर बात करते ही, वो उनके दीवाने हो गए थे। उस वक्त सुनीता एक टॉप मॉडल थीं। इसके बावजूद दोनों ने एक-दूसरे को प्यार किया और अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com