रिया के भाई शौविक की गिरफ्तारी पर अंकिता लोखंडे ने दिया रिएक्शन

सुशांत सिंह केस: रिया के भाई शौविक के गिरफ्तार होने पर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन दिया है।
Ankita Lokhande
Ankita LokhandeSocial Media
Submitted By:
Sudha Choubey

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल से जांच की जा रही है। बीते दिन इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शौविक चक्रवर्ती और पूर्व कर्मी सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शौविक तस्कर अब्दुल बासित परिहार से गांजा और मारुआना खरीदता था और इसके लिए गूगल पे अकाउंट के जरिए भुगतान करता था। मुंबई की एक अदालत में परिहार की पेशी के दौरान एनसीबी ने यह खुलासा किया। शौविक के गिरफ्तार होने पर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने अपने सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन दिया है।

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पोस्ट:

अंकिता लोखंडे ने शौविक और सैमुअल की गिरफ्तारी के बाद ॐ का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हर हर महादेव, सत्यमेव जयते। सच जीतता है। जस्टिस फॉर सुशांत।" एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कई यूजर कमेंट कर रहे हैं और शौविक की गिरफ्तारी पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी सोशल मीडिया पर शौविक और सैमुअल मिरांडा की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दे चुकी हैं और एनसीबी की कार्रवाई पर खुशी भी जाहिर की है।

शेखर सुमन ने भी किया ट्वीट:

वहीं शोविक की गिरफ्तारी के बाद एक्टर शेखर सुमन ने रिएक्ट किया है। शेखर सुमन ने इस बड़े एक्शन पर खुशी जाहिर की है। उनकी माने तो छोटी मछली पकड़ी गई है और अब बड़ी शार्क की बारी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, "सफलता की ओर पहला कदम बढ़ा लिया गया है। छोटी मछलियों को पकड़ लिया गया है। अब समय आ गया है कि, बड़ी शार्क को भी पकड़ा जाए। इस इंडस्ट्री को काफी सफाई की जरुरत है।"

एनसीबी ने दावा किया है कि, उन्हें सैमुअल, ड्रग पैडर्स और रिया के भाई शौविक के बीच डायरेक्ट लिंक मिले हैं। एनसीबी ने ड्रग्स की तस्करी मामले में जैद विलात्रा से पूछताछ के आधार पर बांद्रा से बासित परिहार को भी गिरफ्तार किया है। एनसीबी के सूत्रों ने बताया कि, दोनों ने सुशांत सिंह राजपूत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक के नामों का खुलासा किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co