सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज़्यादा हो गया है। इस मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के करीबी इस मुद्दे पर धीरे-धीरे अपनी बात रख रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह की एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने बताया है कि, आखिर वह सुशांत को आखिरी विदाई देने क्यों नहीं गईं? अंकिता का कहना है कि, वह सुशांत को इस हालात में नहीं देख सकती थी। इसलिए वो शामिल नहीं हुई।
अंकिता ने कही यह बात:
इस बारे में बताते हुए अंकिता ने रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए कहा, "मैं सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं गई, क्योंकि मैं सुशांत को उस हाल में नहीं देख सकती थी इसलिए मैंने डिसाइड किया कि, मैं वहां नहीं जाऊंगी। हां, मैं फिर उनके परिवार से मिलने गई ये देखने की वे ठीक हैं या नहीं। जो जोना था, वो चला गया, लेकिन डैडी थे। ये मेरी ड्यूटी थी कि, मैं देखूं कि, वह ठीक हैं या नहीं।" अंकिता ने बताया कि, जब वह उनके परिवार से मलीं तो वह काफी टूट चुके थे।
आपको बता दें कि, सुशांत सिंह के आत्महत्या मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस, मुंबई आकर जांच कर रही है। हाल ही में अंकिता ने कहा था कि, जहां तक सुशांत को वह जानती हैं, वह बेहद मजबूत इंसान था। सुसाइड करने की बात वह कभी सोच नहीं सकता था। सुशांत खुद तय करता था कि उसे क्या करना है और क्या नहीं। अंकिता ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा इस वक्त सुशांत के परिवार को उनकी जरूरत है, इसलिए वह उसके परिजनों के साथ खड़ी हैं। अंकिता ने पटना पुलिस को भी जांच में सहयोग करने का वादा किया है। फिलहाल सुशांत के केस के मामले में जांच अभी जारी है।
सुशांत के बॉडीगार्ड ने दिया बयान:
सुशांत के पूर्व बॉडीगार्ड का बयान भी सामने आया है। उसने बताया कि, हमलोग सर को एसएसआर बुलाते थे। एसएसआर यानी सुशांत सिंह राजपूत। वे एक जिंदादिल इंसान थे, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब रिया मैडम के इशारे पर ही वे रहने लगे। एसएसआर हमेशा सोये रहते थे। उनकी तबीयत खराब रहने लगी। वे नीचे अपने कमरे में सोये रहते थे और रिया मैडम अपने घरवालों को बुलाकर ऊपर पार्टियां करती थीं। कई बार उनके पिता भी सुशांत के घर पर आए थे। सुशांत से किसी को मिलने नहीं दिया जाता था। जब कभी वह उनसे मिलने की इच्छा जाहिर करता, ऊपर से यह मैसेज आता था कि अभी सर सो रहे हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।