सुशांत सिंह केस में रिया पर FIR के बाद अंकिता लोखंडे ने शेयर की पोस्ट

सुशांत सिंह के केस में नया मोड़ देखने को मिला। सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। जिसके बाद अंकिता ने पोस्ट शेयर की है।
Sushant Singh Rajput and Ankita Lokhande
Sushant Singh Rajput and Ankita LokhandeSocial Media

सुशांत सिंह केस : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में बीते दिन मंगलवार को नया मोड़ देखने को मिला। सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे की मौत के डेढ़ महीने बाद बड़ा खुलासा किया है। सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। सुशांत सिंह सुसाइड केस में रिया का नाम सामने आने के बाद हर किसी की नजर इस केस पर है। हाल ही में सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

अंकिता लोखंडे ने शेयर की पोस्ट :

आपको बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, "Truth wins." अंकिता का ये पोस्ट तब सामने आया है जब इस केस में रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आया। अंकिता का ये पोस्ट सुशांत की मौत की जांच की तरफ इशारा करता है। अंकिता की इस पोस्ट पर सुशांत फैंस के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि, सच ही हमेशा जीतता है, उसकी ही जीत होती है।

बता दें कि, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के लिए सुशांत का जाना किसी सदमें से कम नहीं रहा। अंकिता की पिछली चार पोस्ट्स पर गौर किया जाए, तो वे केवल सुशांत के लिए ही रहीं। जिनमें अंकिता ने सुशांत के लिए दो बार जलते हुए दीये के साथ उन्हें चाइल्ड ऑफ गॉड लिखा था। वहीं एक पोस्ट उनकी आखिरी फिल्म की रिलीज से पहले की है। बात अंकिता और सुशांत के रिश्ते की करें, तो 2013 में 'काई पो छे' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले सुशांत पहले टीवी एक्टर थे। वे 'पवित्र रिश्ता' टीवी शो में अंकिता लोखंडे के को-एक्टर रहे।

रिया के खिलाफ FIR दर्ज :

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर उनके बेटे को यह कदम उठाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया। साथ ही एक्टर के 15 करोड़ रुपये किसी अनजान बैंक खातों में ट्रांसफर करने की बात भी कही।

सुशांत के पिता ने FIR में यह आरोप लगाया कि, रिया एक्टर को ब्लैकमेल करती थी। एक्टर कुर्ग में ऑर्गेनिक खेती शुरू करना चाहते थे लेकिन रिया ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। पिता ने आरोप लगाया कि, उसने सुशांत को ब्लैकमेल किया कि, वह उसकी मेडिकल रिपोर्ट मीडिया में शेयर करके उसकी छवि खराब कर देगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com