म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा एक और बड़ा झटका
म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा एक और बड़ा झटकाSocial Media

म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा एक और बड़ा झटका, मशहूर सिंगर बंबा बाक्या का निधन

म्यूजिक इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। खबर है कि, बॉलीवुड के मशहूर गायक बंबा बाक्या (Bamba Bakya) का आज चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया है।

राज एक्सप्रेस। म्यूजिक इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। खबर है कि, बॉलीवुड के मशहूर गायक बंबा बाक्या (Bamba Bakya) का आज चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, बीमारी के चलते बाक्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि, बीमारी के चलते बाक्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी हालत में कोई सुधार नही हो रहा था, बंबा के आकस्मिक निधन से पूरी तमिल इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही संगीत की दुनिया को एक और बड़ा झटका लगा है। बता दें, 49 साल के बंबा बाक्या ने आखिरी बार एआर रहमान की 'पोन्नियिन सेलवन' की 'पोन्नी नाधी' गाया था।

एआर रहमान की बेटी ने अर्पित की श्रद्धांजलि:

एआर रहमान की बेटी ने भी ट्वीट कर बाक्या को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने लिखा कि, मुझे यकीन नहीं हो रहा कि, आप नहीं रहे है। उन्होंने बाक्या को अद्भुत व्यक्ति और संगीतकार बताते हुए, शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि, आप नहीं रहे।"

एआर रहमान ने भी जताया दुख:

वहीं, जाने-माने सिंगर एआर रहमान ने भी ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "रेस्ट इन पीस ब्रदर....बहुत ही जल्दी चले गए।" बंबा के आकस्मिक निधन से पूरी तमिल इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। इसके साथ ही संगीत की दुनिया को एक और बड़ा झटका लगा है।

इन फिल्मों के लिए गाया गाना:

वहीं, अगर सिंगर बंबा बाक्या की बात करे, तो बंबा ने कई तमिल सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी थी। उन्होंने 'सरकार' से 'सिमटांगरन', रजनीकांत की '2.0' से 'पुलिनंगल' और 'बिगिल' से 'कलामे कलामे' जैसे शानदार गाने गाए थे। उनका गाना 'राती' भी काफी फेमस हुआ था।

वहीं, हाल ही में सिंगर ने 'पोन्नियिन सेलवन' की पोन्नी नादी में भी कुछ लाइन गाई थीं। ऐसा कहा जाता है कि, उन्होंने मणिरत्नम के पोन्नियिन सेलवन में एक और गाने को अपनी आवाज दी थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com