प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट SONA पहुंचे अनुपम खेर, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि, वो प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट सोना में डिनर करने पहुंचे।
प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट SONA पहुंचे अनुपम खेर, शेयर की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट SONA पहुंचे अनुपम खेर, शेयर की तस्वीरेंSocial Media

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया के जरिए अपनी लाइफ से जुड़ी बाते शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अनुपम खेर न्यूयॉर्क स्थित अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट सोना में डिनर करने पहुंचे। दिग्गज अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर प्रियंका, शेफ और उनकी टीम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट:

अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के रेस्टोरेंट सोना से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अनुपम खेर ने 'सोना' के अंदर का झलकियां शेयर करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को टैग किया है। अनुपम ने इस पोस्ट में लिखा है, "प्यारी प्रियंका, आपके बेहतरीन रेस्ट्रॉन्ट सोना में डिनर करने का अनुभव शानदार रहा।"

अनुपम खेर ने रेस्ट्रॉन्ट की तारीफ में आगे लिखा, "सबकुछ काफी लाजवाब था, खाना, माहौल और वहां के स्टाफ जिन्हें हरि नायक हेड करते हैं। आपने हम इंडियंस को एक और मौका दिया है कि, हमें आप पर गर्व हो। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो। आप बेस्ट में बेस्ट हो, जय हो।"

हाल ही में शुरू हुआ रेस्ट्रॉन्ट SONA:

बता दें कि, इसी साल मार्च में प्रियंका चोपड़ा ने न्यू यॉर्क में अपने शानदार रेस्ट्रॉन्ट SONA की शुरुआत की है, जो मॉडर्न इंडियन खाने के स्टाइलिश अंदाज और डिफरेंट वरायटीज़ को लेकर फेमस है। इस साल जुलाई में उद्घाटन के बाद से प्रियंका का रेस्टोरेंट सोना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रियंका के पति निक जोनास और उनके भाई केविन जोनास को हाल ही में रेस्तरां में भोजन का आनंद लेते हुए देखा गया।

'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं प्रियंका:

वहीं अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं। इसे जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती ने लिखा है और रीमा कागती, जोया अख्तर, रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com