किरण खेर के बर्थडे पर अनुपम खेर ने शेयर किया खास पोस्ट, कही यह बात

बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर आज (14 जून) को अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।आज जन्मदिन के खास मौके पर उनके पति अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है।
किरण खेर के बर्थडे पर अनुपम खेर ने शेयर किया खास पोस्ट
किरण खेर के बर्थडे पर अनुपम खेर ने शेयर किया खास पोस्टSocial Media

कैंसर से जंग लड़ रही बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर आज (14 जून) को अपना 69वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस उम्र में भी उनकी अदाकारी का जलवा कम नहीं हुआ है। किरण खेर का नाम लेते ही गालों में डिंपल वाला एक चेहरा याद आता है और याद आती हैं कांजीवरम की साड़ियां और मैच करती हुई जूलरी याद आ जाती है। वह देवदास सहित हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रही हैं। आज जन्मदिन के खास मौके पर उनके पति अनुपम खेर ने पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है।

अनुपम खेर ने शेयर किया पोस्ट:

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर उनके साथ प्यारी तस्वीरें पोस्ट की हैं और साथ ही में दिल को छू जाने वाला कैप्शन शेयर किया है, जिसमें उन्होंने किरण की क्वालिटीज़ का जिक्र किया है। अनुपम ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे डियर #Kirron !! भगवान आपको लंबी और स्वस्थ जिंदगी दें...ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दे...पूरी दुनिया में लोग आपको उस चीज के लिए प्यार करते हैं, जो आप हैं। आप ईमानदार, निष्पक्ष और स्पष्टवादी हैं...आप जीवन की हर स्थिति का सामना अद्भुत शक्ति और आकर्षित तरीके से करती हैं...स्वस्थ और सुरक्षित रहें! हमेशा प्यार और प्रार्थना।"

पंजाब में हुआ था जन्म:

किरण खेर का जन्म एक सिख परिवार में 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। किरण ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ़ इंडियन थिएटर में स्‍नातक किया है। उनकी दो बहनें व भाई था। उनके भाई अमरदीप की 2003 में एक ऐक्सीडेंट में मृत्‍यु हो गयी। उनकी बहन कंवल ठक्कर कौर हैं जोकि एक अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान मे किरण चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं।

किरण खेर का करियर:

किरण खेर ने पंजाबी फीचर फिल्म 'आसरा प्यार दा' से करियर की शुरुआत हुई थी। ये फिल्म 1983 में आई थी। इसके बाद वह 1996 में श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम में नजर आईं। वह 'खूबसूरत', 'दोस्ताना', 'फना', 'वीर-जारा', 'मैं हूं ना' और 'देवदास' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। किरण कई टीवी रियालिटी शोज में जज भी रह चुकी हैं।

अनुपम खेर और किरण की लव स्टोरी:

अनुपम खेर और किरण खेर की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है। दोनों को जब एक-दूसरे से प्यार हुआ था, तब दोनों की शादी हो चुकी थी। रिपोर्ट के अनुसार, अनुपम खेर के साथ किरण खेर की मुलाकात डिपार्टमेंट ऑफ इंडियन थियेटर में हुई थी। अपने करियर की शुरुआत करने के लिए किरण मुंबई आ गई थीं, जहां उनकी मुलाकात बिजनेसमैन गौतम बेरी से हुई और उन्हें उनसे प्यार हो गया। दोनों ने शादी कर ली। गौतम और किरण की लव मैरिज थी, लेकिन वह इस रिश्ते में खुश नहीं थीं। वहीं दूसरी तरफ अनुपम खेर की भी शादी हो चुकी थी और वह भी अपनी शादी में खुश नहीं थे। फिर 1985 में किरण खेर का अपने पति से तलाक हो गया और उन्होंने अनुपम खेर के साथ शादी रचा ली।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com